‘उत्तराखंड में बीजेपी दावे कितने करे, लेकिन शासन और जवाबदेही के नाम पर कुछ नहीं है उसके पास दिखाने को’ 


बीजेपी लगातार आरोप लगाती रही है कि राज्य में ‘घुसपैठिये’ भर गए हैं…

बीजेपी पिछले 12 वर्षों से केन्द्र की सत्ता में है और पिछले 10 वर्षों से उत्तराखंड पर शासन कर रही है। यदि उन्हें लगता है कि कोई जनसांख्यिकीय बदलाव हुआ है, तो वे आंकड़े क्यों नहीं पेश करते: कितने लोग बाहर से आए, उनके नाम-पते क्या हैं और अन्य विवरण क्या हैं? यह सब जान-बूझकर मतदाताओं में डर की झूठी भावना पैदा करने के लिए किया जा रहा है।

मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान राज्य में बड़े पैमाने पर नाम हटाए गए। इस पर आपकी क्या राय है?

 महीने भर चले विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान उत्तराखंड की मतदाता सूची से आठ लाख से अधिक लोगों के नाम हटा दिए गए। अब उनसे कहा गया है कि वे 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसके तहत विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) पात्र मतदाताओं को नाम दर्ज कराने का एक और मौका दे रहा है। उन्हें 11 दिसंबर तक अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करानी हैं। प्रभावित लोग फॉर्म 6 (मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए) या फॉर्म 7 (यदि वे किसी नाम को हटाने का अनुरोध करना चाहते हैं) भर सकते हैं।

कुछ मामलों में, उत्तर प्रदेश से लगे सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों के नाम दोनों राज्यों में दर्ज जरूर थे, लेकिन इतनी भारी संख्या में नामों का कटना समझ से परे है।

हमने पहाड़ों में हर बूथ पर अपने स्थानीय कार्यकर्ताओं को तैनात किया है ताकि जिन लोगों के नाम गलत तरीके से काटे गए हैं, उन्हें दोबारा जुड़वाया जा सके। कुछ नाम वापस जुड़ गए हैं; अंतिम सूची 4 जनवरी को जारी होगी। उसके बाद ही साफ हो पाएगा कि किनके नाम शामिल किए गए और कितने नाम बाहर रह गए।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img