जमीन के नीचे छिपी है पूरी दुनिया! ये 5 शहर देखकर उड़ जाएंगे होश, जानें नाम


Last Updated:

आपने जमीन के ऊपर बसे खूबसूरत शहर तो बहुत देखे होंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया में कुछ ऐसी जगहें भी हैं जहां जमीन के नीचे घर, चर्च, होटल और बाजार तक मौजूद हैं? इनकी बनावट और इतिहास जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

Zoom

दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जिनकी खूबसूरती सिर्फ जमीन के ऊपर तक सीमित नहीं है. कहीं लोगों ने दुश्मनों से बचने के लिए जमीन के नीचे पूरा शहर बसा लिया, तो कहीं मौसम की मार से बचने के लिए घर ही अंडरग्राउंड बना लिए गए. कुछ जगहें आज भी लोगों के रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा हैं, जबकि कुछ ऐतिहासिक पर्यटन स्थल बन चुकी हैं. आइए जानते हैं ऐसी ही 5 अनोखी जगहों के बारे में.

तुर्किये के कप्पाडोसिया क्षेत्र में स्थित डेरिंकुयू दुनिया के सबसे हैरान करने वाले भूमिगत शहरों में शामिल है. इसे चट्टानों को काटकर कई स्तरों में बनाया गया था. यहां रहने के कमरे, रसोई, अस्तबल, चर्च, कुएं और हवा आने-जाने के लिए वेंटिलेशन शाफ्ट बनाए गए थे. माना जाता है कि शुरुआती ईसाई समुदायों ने हमलों से बचने और सुरक्षित रहने के लिए इन भूमिगत जगहों का इस्तेमाल किया था. यहां के संकरे रास्ते और बड़े पत्थर के दरवाजे इसकी सुरक्षा व्यवस्था को खास बनाते हैं.

ऑस्ट्रेलिया का कूबर पेडी अपनी ओपल खदानों के साथ-साथ अंडरग्राउंड घरों के लिए भी मशहूर है. यहां गर्मियों में तापमान काफी बढ़ जाता है, इसलिए कई स्थानीय लोगों ने जमीन के नीचे घर बनाए हैं. इन्हें डगआउट कहा जाता है. इन घरों में बेडरूम, किचन और दूसरे जरूरी कमरे होते हैं. यहां भूमिगत चर्च और पर्यटकों के ठहरने के लिए होटल भी मिलते हैं.

कनाडा के मॉन्ट्रियल में जमीन के नीचे बनी दुनिया कुछ अलग है. यहां RESO नाम का विशाल अंडरग्राउंड पैदल रास्तों का नेटवर्क है, जो करीब 32 किलोमीटर तक फैला है. यह मेट्रो स्टेशनों, दुकानों, रेस्तरां, होटलों, ऑफिस और अन्य इमारतों को जोड़ता है. खास बात यह है कि कड़ाके की ठंड और बर्फबारी के दौरान भी लोग इस नेटवर्क के जरिए शहर के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंच सकते हैं.

पोलैंड का विएलिच्का सॉल्ट माइन एक ऐसी जगह है, जहां जमीन के नीचे नमक से बनी एक अलग दुनिया दिखाई देती है. यहां 13वीं सदी से नमक की खुदाई की जाती रही है. इस खदान के अंदर कई किलोमीटर लंबी सुरंगें, नमक से बनी मूर्तियां और खूबसूरत चैपल मौजूद हैं. यहां का सेंट किंगाज चैपल खास आकर्षण है, जिसकी दीवारों और सजावट में नमक का इस्तेमाल किया गया है. यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर स्थल में शामिल किया है.

About the Author

authorimg

Vividha SinghSub Editor

विविधा सिंह हिंदी डिजिटल पत्रकारिता का उभरता हुआ नाम हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में साढ़े चार साल का अनुभव है. वर्तमान में वह News18 हिंदी में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. वह लाइफस्टाइल वर्टि…

और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img