Last Updated:
Jehanabad Tourism: घूमने के शौकीन शिमला, मनाली, कसोल, दार्जिलिंग, कश्मीर की ओर निकल पड़ते हैं. बिहार से भी हर साल लाखों लोग इन शहरों को जाते हैं. वो पहाड़, जंगल और बर्फवारी का खूब लुत्फ उठाते हैं. हालांकि, इस दौरान पैसे भी बहुत खर्च होते हैं. जिनके पास को पूंजी है तो यात्रा कर लेते हैं. वैसे भी पर्यटक हैं, जिनके पास पैसों की कमी होती है, वो क्या करते होंगे? उनके लिए बिहार में भी एक्सप्लोर करने को बहुत कुछ है. राज्य में बहुत सी ऐसी जगह हैं, जहां जाकर जल, जंगल, पहाड़ और घाटियों का आनंद उठा सकते हैं. साथ ही ज्यादा पैसों की जरूरत नहीं पड़ेगी.
अभी सर्दी का मौसम आ गया है. बिहार की राजधानी पटना जिला से महज 45 KM जहानाबाद जिला है. यहां 2300 पुराना अशोक कालीन गुफा है, जिसका दीदार करने को विदेश से भी यात्री आते हैं. साथ ही बराबर की गुफाओं के अलावा भी कई स्थान ऐसे हैं, जहां की खूबसूरती से रूबरू हुए तो वहां से आने का मन ही नहीं करेगा. यह स्थान है, उदेरास्थान बैराज. इस बैराज का महत्व न सिर्फ यहां बहती कलकल जल की धारा है, बल्कि जलाशय के तीन तरफ से घेरे हुए पहाड़ है.
पहाड़ के साथ साथ जंगल भी है, जो यहां की खूबसूरती में चार चांद लगाती है. बरसात में बैराज में पानी लबालब भर जाता है, जिसके कारण इस इलाके का दृश्य और मनहर हो जाती है. यहां आकर बहुत कम खर्च में प्राकृतिक का लुत्फ उठा सकते हैं. इस स्थान की रमणीय दृश्य को देखने को हर समय कोई न कोई पर्यटक आते रहते हैं.
सर्दी में कोहरा और पानी से निकलता हुआ जलवाष्प एक अलग एहसास करवाता है. यही कारण लोग इस क्षेत्र में हमेशा आते ही रहते हैं. इस स्थान तक पहुंचने को आपको सिर्फ बाइक की जुगाड़ करनी होगी और एक टंकी फुल करवा कर जिला मुख्यालय से ही निकल जाएं. आसान और सबसे बेहतर रास्ता जहानाबाद से घोसी वाली सड़क पकड़नी है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
घोसी आने के बाद नहर किनारे वाली सड़क पकड़कर बराबर की ओर जाने वाली सड़क पकड़नी है. इस रास्ते से आते हुए आपको बहुत अच्छा एहसास होगा. क्योंकि नहर किनारे केवल पानी और हरियाली ही नजर आती. जिला मुख्यालय से 30 किमी की यात्रा करते हैं तो आप यहां पहुंच जाएंगे. साथ ही कुछ खाने को भी रख लेते हैं तो ज्यादा बेहतर होगा. क्योंकि वहां कुछ खाने को नहीं मिल पाता है. पानी और कुछ खाना लेकर इस इलाके को एक्सप्लोर कर सकते हैं. महज 1000 रुपए में आप आसानी से प्राकृतिक दीदार करके आ सकते हैं.
नालंदा और शेखपुरा से उदेरास्थान बैराज को पहुंचे दो दोस्तों ने ये कहा कि हमलोग बराबर क्षेत्र भ्रमण को आए, लेकिन इस बैराज को लेकर सुना और पहुंचा तो काफी शानदार अनुभव मिला. यह इलाका वाक़ई बहुत अच्छा है और जिसे प्राकृतिक से प्यार है वो इस जगह पहुंचकर आनंद उठा सकते हैं.




