Ayodhya Diwali 2026: दीपोत्सव पर अयोध्या में दिखेगा भव्य नजारा, 30 लाख दीयों से जगमगाएंगे घाट, इन 7 जगहों पर जरूर जाएं


Last Updated:

अयोध्या में इस साल 10वें दीपोत्सव का आयोजन 5 से 8 नवंबर 2026 तक किया जाएगा. इस दौरान पूरी रामनगरी लाखों दीयों की रोशनी से जगमगा उठेगी. सरयू नदी के घाटों पर भव्य दीप प्रज्ज्वलन, धार्मिक अनुष्ठान, शोभायात्राएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. मुख्य दीपोत्सव समारोह 7 नवंबर को होगा. अगर आप इस खास मौके पर अयोध्या घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यहां की धार्मिक और ऐतिहासिक जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें.

1. राम की पैड़ी पर देखें दीपों की भव्य रोशनी दीपोत्सव के दौरान अयोध्या की राम की पैड़ी सबसे खास आकर्षण का केंद्र रहती है. सरयू नदी के किनारे बने इन घाटों को लाखों मिट्टी के दीयों से सजाया जाता है. इस साल करीब 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाने की तैयारी है. शाम होते ही जब एक साथ इन दीयों को प्रज्ज्वलित किया जाएगा, तो पूरा इलाका रोशनी से जगमगा उठेगा. यहां का नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु पहुंचते हैं.

राम की पैड़ी पर देखें दीपों की भव्य रोशनी: दीपोत्सव के दौरान अयोध्या की राम की पैड़ी सबसे खास आकर्षण का केंद्र रहती है. सरयू नदी के किनारे बने इन घाटों को लाखों मिट्टी के दीयों से सजाया जाता है. इस साल करीब 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाने की तैयारी है. शाम होते ही जब एक साथ इन दीयों को प्रज्ज्वलित किया जाएगा, तो पूरा इलाका रोशनी से जगमगा उठेगा. यहां का नजारा देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु पहुंचते हैं.

सरयू की महाआरती में हों शामिल: अयोध्या आने पर सरयू नदी की महाआरती देखना एक खास अनुभव हो सकता है. दीपोत्सव के दौरान यहां विशेष आरती का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान पुजारी पारंपरिक तरीके से दीप जलाकर और मंत्रोच्चार के साथ मां सरयू की पूजा करते हैं. 7 नवंबर को होने वाले विशेष आयोजन में करीब 2,147 अर्चकों के शामिल होने की उम्मीद है. नदी के किनारे एक साथ जलते दीप और गूंजते भजन इस अनुभव को यादगार बना सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

राम जन्मभूमि मंदिर के करें दर्शन: अयोध्या की यात्रा भगवान राम को समर्पित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दर्शन के बिना अधूरी मानी जाती है. भव्य वास्तुकला और धार्मिक महत्व के कारण यह मंदिर देशभर के श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र है. दीपोत्सव के दौरान मंदिर परिसर और आसपास का इलाका विशेष सजावट से सजा रहता है. इस दौरान यहां पहुंचकर आप पूजा-अर्चना करने के साथ रामनगरी के उत्सवी माहौल को भी महसूस कर सकते हैं.

हनुमानगढ़ी मंदिर में लें बजरंगबली का आशीर्वाद अयोध्या के प्रमुख धार्मिक स्थलों में हनुमानगढ़ी मंदिर का भी खास स्थान है. यह मंदिर एक ऊंचे स्थान पर स्थित है, जहां पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं. भगवान हनुमान को समर्पित इस मंदिर में सालभर भक्तों की भीड़ रहती है. मान्यता है कि अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन से पहले हनुमानगढ़ी में बजरंगबली के दर्शन करने चाहिए.

कनक भवन और दशरथ महल भी घूमें: अगर आप अयोध्या के धार्मिक इतिहास को करीब से जानना चाहते हैं, तो कनक भवन और दशरथ महल जरूर जाएं. कनक भवन भगवान राम और माता सीता को समर्पित मंदिर है. वहीं, दशरथ महल का संबंध मान्यताओं के अनुसार राजा दशरथ के निवास स्थान से जोड़ा जाता है. इन दोनों जगहों की बनावट, सजावट और धार्मिक महत्व इन्हें अयोध्या के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में शामिल करते हैं.

रामायण पर आधारित ड्रोन शो का उठाएं आनंद: दीपोत्सव के दौरान अयोध्या में केवल धार्मिक कार्यक्रम ही नहीं, बल्कि आधुनिक तकनीक से जुड़े आकर्षक आयोजन भी देखने को मिलते हैं. इस साल 7 और 8 नवंबर को करीब 2,100 ड्रोन की मदद से रामायण के प्रसंगों को आसमान में दिखाने की तैयारी है. इसके अलावा रंग-बिरंगी झांकियां और लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां भी उत्सव का हिस्सा होंगी. अगर आप परिवार के साथ जा रहे हैं, तो यह कार्यक्रम बच्चों और बड़ों दोनों के लिए खास हो सकता है.

गुप्तार घाट पर बिताएं सुकून के पल: अयोध्या की भीड़भाड़ से कुछ समय दूर शांति के पल बिताना चाहते हैं, तो गुप्तार घाट जा सकते हैं. सरयू नदी के किनारे स्थित इस घाट को धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वह स्थान माना जाता है, जहां भगवान राम ने जल समाधि ली थी. यहां का शांत वातावरण, नदी का किनारा और आसपास के मंदिर मन को सुकून देते हैं. आप यहां कुछ समय बैठकर प्रार्थना कर सकते हैं और अयोध्या की आध्यात्मिक खूबसूरती का अनुभव कर सकते हैं.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img