दिवाली पर घर नहीं जा रहे? दिल्ली में यहां मिलेगी फ्री एंट्री, भजन क्लबिंग से लेकर डांस और खाने तक का मिलेगा मजा


Last Updated:

इस दिवाली घर नहीं जा रहे हैं तो उदास होने की जरूरत नहीं है. दिल्ली में कई ऐसे इवेंट हो रहे हैं, जहां आप दोस्तों के साथ फ्री एंट्री में भजन क्लबिंग, डांस, शॉपिंग और खाने-पीने का मजा ले सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

अगर इस दिवाली आप घर नहीं जा रहे हैं और दोस्तों के साथ कुछ अलग अंदाज में त्योहार मनाना चाहते हैं, तो दिल्ली में आपके लिए कई शानदार विकल्प हैं. यहां दिवाली के मौके पर ऐसे इवेंट आयोजित हो रहे हैं, जहां रोशनी, म्यूजिक, डांस, खरीदारी और खाने-पीने का मजा एक साथ ले सकते हैं. खास बात यह है कि इनमें से कुछ जगहों पर एंट्री के लिए टिकट भी नहीं लेना होगा. कनॉट प्लेस में होने वाला ‘जगमग दिवाली’ और ‘भजन क्लबिंग’ इवेंट उन लोगों के लिए खास हो सकता है, जो इस बार दिवाली पर घर से बाहर निकलकर त्योहार का आनंद लेना चाहते हैं.

1. कनॉट प्लेस में होगी जगमग दिवाली और भजन क्लबिंग
दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में 6 और 7 नवंबर को दिवाली के मौके पर खास आयोजन किया जा रहा है. 6 नवंबर को शाम 6 बजे से ‘जगमग दिवाली’ कार्यक्रम होगा, जबकि 7 नवंबर को दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक भजन क्लबिंग का आयोजन किया जाएगा. यहां भजन, म्यूजिक और डांस के साथ त्योहार का अलग अंदाज देखने को मिलेगा. इसके अलावा महाआरती, ड्रोन शो और बच्चों के लिए कई मजेदार एक्टिविटीज हैं. इस कार्यक्रम की सबसे खास बात यह है कि इसमें एंट्री बिल्कुल फ्री रखी गई है.

2. ब्लाइंड स्कूल दिवाली बाजार में करें शॉपिंग
अगर आपको दिवाली की खरीदारी करना पसंद है, तो ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन का दिवाली बाजार भी घूमने जा सकते हैं. यहां 5 नवंबर 2026 तक सुबह 10:30 बजे से रात 8 बजे तक बाजार लगा हुआ है. इस बाजार में 250 से ज्यादा स्टॉल लगाए गए हैं, जहां हाथों से बनी मोमबत्तियां, दीये, कागज से बने सजावटी सामान, कपड़े और खाने-पीने की कई चीजें मिलेंगी. खास बात यह है कि यहां मिलने वाले कई प्रोडक्ट्स संस्था के प्रशिक्षुओं द्वारा तैयार किए जाते हैं. यहां घूमने और खरीदारी करने के लिए एंट्री फ्री है. यह बाजार ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन लॉन्स, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग पर ओबेरॉय होटल के पास लगा है. नजदीकी मेट्रो स्टेशन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम है.

3. दिल्ली के मॉल में देखें दिवाली की खूबसूरत सजावट
अगर आप किसी बड़े इवेंट में शामिल नहीं होना चाहते, तो दिल्ली के मॉल भी दिवाली के दौरान घूमने के लिए अच्छा विकल्प हैं. सेलेक्ट सिटीवॉक (साकेत), डीएलएफ एम्पोरियो, डीएलएफ मॉल ऑफ इंडिया और एंबिएंस मॉल जैसे शॉपिंग सेंटर में त्योहार के मौके पर खास सजावट और लाइटिंग देखने को मिलती है. यहां खूबसूरत फेस्टिव इंस्टॉलेशन और फोटो खिंचवाने के लिए कई आकर्षक जगहें बनाई जाती हैं. आप परिवार या दोस्तों के साथ यहां घूम सकते हैं, खरीदारी कर सकते हैं और दिवाली की रौनक का आनंद ले सकते हैं. इन सजावटों को देखने के लिए अलग से एंट्री फीस नहीं है.

दिवाली पर घर से बाहर निकलकर मनाएं त्योहार
दिवाली सिर्फ घर पर दीये जलाने और मिठाइयां बांटने का त्योहार नहीं है, बल्कि दोस्तों और परिवार के साथ खूबसूरत यादें बनाने का भी मौका है. अगर इस बार आप दिल्ली में ही हैं, तो इन जगहों पर जाकर त्योहार को कुछ अलग अंदाज में मना सकते हैं. भजन क्लबिंग से लेकर दिवाली बाजार और खूबसूरत रोशनी तक, यहां हर तरह के लोगों के लिए कुछ न कुछ खास है.

About the Author

authorimg

Vividha SinghSub Editor

विविधा सिंह हिंदी डिजिटल पत्रकारिता का उभरता हुआ नाम हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में साढ़े चार साल का अनुभव है. वर्तमान में वह News18 हिंदी में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. वह लाइफस्टाइल वर्टि…

और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img