धनतेरस से पहले सोने-चांदी में बड़ी गिरावट, सिल्वर 5,667 रुपये टूटी, गोल्ड 1.39 लाख के नीचे


एमसीएक्स पर सोना 1.39 लाख के नीचे, चांदी 5,600 रुपये से ज्यादा टूटी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना पिछले बंद भाव 1,40,186 रुपये के मुकाबले 766 रुपये यानी 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,39,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। कारोबार के दौरान इसकी कीमत और नीचे गई। एक समय सोना 1,508 रुपये यानी 1.07 प्रतिशत गिरकर 1,38,678 रुपये प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर पर पहुंच गया।

चांदी में गिरावट और ज्यादा रही। दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी पिछले बंद भाव 1,83,779 रुपये से 892 रुपये यानी 0.48 प्रतिशत फिसलकर 1,82,887 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली। दिन के कारोबार में यह 5,667 रुपये यानी 3.08 प्रतिशत टूटकर 1,78,112 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में भी दोनों धातुओं की कीमतें कमजोर रहीं। सोना करीब 1.05 प्रतिशत गिरकर 3,928 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि चांदी 3.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59.25 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती दिखाई दी।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img