जंगल सफारी का रोमांच चाहिए? इब्राहिम-पलक की तरह पहुंचिए रणथंभौर, दिल्ली से ऐसे करें ट्रिप प्लान


Last Updated:

Ranthambore Safari Booking: रणथंभौर नेशनल पार्क एंड टाइगर रिजर्व दुनिया में सबसे बेहतरीन जंगल सफारी एक्सपीरियंस के लिए फेमस है. हाल ही में यहां पटौदी खानदान के लाडले इब्राहिम अली खान अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस पलक तिवारी के साथ स्पॉट किए गए. रिपोर्ट के अनुसार, बीते दिन दोनों ने रणथंभौर में जंगल सफारी की, ये भी बयान दिया कि ये जगह बहुत खूबसूरत है.

किसी समय में रणथंभौर जयपुर के शाही परिवार की प्राइवेट प्रॉपर्टी थी, जहां राजा-महाराजा शिकार खेला करते थे. ये सवाई माधोपुर से करीब 14 किलोमीटर दूर अरावली और विंध्य पर्वतमालाओं के संगम पर बसा है. यहां टाइगर का दिखना बहुत ही कॉमन है, इसलिए यहां वो लोग जरूर आते हैं जिन्हें टाइगर को नजदीक से देखने का शौक होता है.

यहां का लैंडस्केप बहुत ही अद्भूत माना जाता है. यहां आप पहाड़ियां, चट्टानें, दूर तक फैले घास के मैदान, झीलें और छोटे झरने देख सकते हैं. यही कारण है कि यहां आप वाइल्ड लाइफ के ज्यादा क्रिएचर्स को एक साथ देख सकते हैं. रणथंभौर में बाघों के अलावा स्लॉथ भालू, तेंदुआ, कैराकल, सियार, लोमड़ी, लकड़बग्घा और दुर्लभ भारतीय भेड़िया भी नजर आ जाता है.

पार्क में चीतल, सांभर, नीलगाय, रीसस मकाक और लंगूर जैसे कई शाकाहारी वन्यजीव भी हैं. इसके अलावा यहां पक्षियों की भी कई प्रजातियां देखने को मिलती हैं. धोक, बरगद और अंजीर जैसे पेड़ों से घिरा ये क्षेत्र प्रकृति प्रेमियों के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

झीलों के किनारे धूप सेंकते मगरमच्छ, ऊंचे पेड़ों पर बैठे गिद्ध, सर्प ईगल की तेज आवाज और चीतल की चेतावनी भरी पुकार यहां की सफारी को यादगार बनाती है. यही वजह है कि रणथंभौर की सफारी को देश के सबसे रोमांचक वन्यजीव अनुभवों में गिना जाता है.

कैसे पहुंचे- यदि आप दिल्ली में रहते हैं, तो आप आसानी से 2-3 दिन की छुट्टी लेकर यहां फैमिली और दोस्तों के साथ वाइल्ड लाइफ को एक्सपीरियंस करने आ सकते हैं. रणथंभौर नेशनल पार्क अक्टूबर से जून तक टूरिस्ट के लिए खुला रहता है ये जगह दिल्ली से लगभग 360-380 किलोमीटर दूर है. यहां आप अपनी कार से भी आ सकते हैं. इसके अलावा यहां आप ट्रेन भी ले सकते हैं. लेकिन ध्यान रखें सफारी के लिए बुकिंग कराना जरूरी है.

सफारी बुकिंग कैसे करें- सवाई माधोपुर में हर बजट के हिसाब से ठहरने के लिए कई विकल्प मौजूद हैं. हर साल यहां काफी भीड़ आती है, इसलिए सफारी और ठहरने की प्लानिंग से पहले एडवांस में बुकिंग कराना बेहतर रहता है. ऑनलाइन बुकिंग के लिए http://fmdss.forest.rajasthan.gov.in/ पर जानकारी देखी जा सकती है. सफारी के लिए आपको पर पर्सन 1800 से 2300 तक फीस देना हो सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img