WhatsApp एंड्रॉयड में 3 साल बाद फिर बड़ा बदलाव! एकदम नया होने वाला है डिज़ाइन, जानें कब और कैसे मिल सकता है


वॉट्सऐप अपने एंड्रॉयड ऐप के डिजाइन में एक नया बदलाव करने की तैयारी कर रहा है. कंपनी फिलहाल ऐप के Bottom Navigation Bar को नए डिजाइन में टेस्ट कर रही है. इसमें बार स्क्रीन के निचले हिस्से से पूरी तरह चिपका हुआ नहीं रहेगा, बल्कि एक अलग फ्लोटिंग बार की तरह दिखाई देगा. इसके किनारों पर राउंडेट कॉर्नर दिए जाएंगे, जिससे इसका लुक iPhone पर मौजूद वॉट्सऐप के डिजाइन जैसा नजर आएगा.

वॉट्सऐप के फीचर्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo के मुताबिक, नया बॉटम नेविगेशन बार वॉट्सऐप बीटा फॉर एंड्रॉयड के वर्जन 2.26.38.10 में देखा गया है. हालांकि, सिर्फ इस बीटा वर्जन को इंस्टॉल करने से नया डिजाइन अभी दिखाई नहीं देगा. वॉट्सऐप ने फिलहाल इसे बीटा टेस्टर्स के लिए एक्टिव नहीं किया है और फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में है.

कैसा दिखेगा नया Bottom Bar?

नए डिजाइन में Chats, Updates, Communities और Calls के टैब पहले की तरह नीचे ही मौजूद रहेंगे, लेकिन पूरा बार स्क्रीन के किनारे से जुड़ा हुआ नहीं होगा. इसके बजाय यह स्क्रीन से थोड़ा अलग दिखाई देगा और चारों तरफ Rounded Corners होंगे.

Photo Credit: WABetaInfo/X

वॉट्सऐप इस डिजाइन को Light और Dark दोनों थीम में टेस्ट कर रहा है. फिलहाल इसका बदलाव Light Mode में ज्यादा आसानी से नजर आता है.

iPhone के वॉट्सऐप जैसा होगा डिजाइन

वॉट्सऐप के नए एंड्रॉयड डिजाइन में iPhone ऐप की झलक देखने को मिलेगी. iOS पर वॉट्सऐप ने ऐपल के Liquid Glass डिजाइन से जुड़े अपडेट के तहत फ्लोटिंग टैब बार पेश किया था. इसमें राउंट कॉर्नर के साथ एक See-Through यानी पारदर्शी प्रभाव भी मिलता है.

एंड्रॉयड पर वॉट्सऐप इसी तरह का फ्लोटिंग शेप और राउंडेट डिज़ाइन देने की तैयारी कर रहा है. हालांकि, iPhone वाला See-Through इफेक्ट एंड्रॉयड पर मिलेगा या नहीं, यह अभी साफ नहीं है.

इसकी वजह यह है कि एंड्रॉयड ऐप का डिजाइन गूगल के अपने डिज़ाइन गाइडलाइंस को ध्यान में रखकर तैयार किया जाता है.

तीन साल बाद बड़ा बदलाव

वॉट्सऐप ने एंड्रॉयड ऐप में मेन टैब्स को नीचे की तरफ करीब तीन साल पहले शिफ्ट किया था. यह बदलाव 2023 में बीटा वर्जन 2.23.10.6 के साथ टेस्ट किया गया था. अब कंपनी Bottom Bar के डिजाइन को एक बार फिर बदलने की तैयारी कर रही है.

फिलहाल यह फीचर डेवलपमेंट में है और वॉट्सऐप इसे रिलीज करने से पहले डिजाइन में बदलाव कर सकता है. कंपनी ने अभी तक यह जानकारी नहीं दी है कि नया फ्लोटिंग बॉटम बार आम एंड्रॉयड यूजर्स के लिए कब उपलब्ध होगा.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img