बिना स्क्रीन वाला Fitbit Air भारत में मचाएगा धूम? Flipkart Listing से कीमत और लॉन्च डेट का मिला हिंट


गूगल का स्क्रीनलेस फिटनेस ट्रैकिंग बैंड Fitbit Air भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है. कंपनी ने इसे 7 मई को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में पेश किया था और पहले ही पुष्टि कर दी थी कि यह डिवाइस अक्टूबर में भारत आएगा. अब Fitbit Air को Flipkart पर ‘Coming Soon’ टैग के साथ देखा गया है. लिस्टिंग से इसकी कीमत का भी अंदाजा मिल गया है, जबकि एक टिप्स्टर ने भारत में लॉन्च डेट की जानकारी दी है.

Fitbit Air की कीमत और लॉन्च डेट: फ्लिपकार्ट पर Fitbit Air को 13,999 रुपये की रिटेल कीमत के साथ लिस्ट किया गया है. फिलहाल इसकी बिक्री शुरू नहीं हुई है और वेबसाइट पर ‘Coming Soon’ लिखा है. लिस्टिंग में डिवाइस का मॉडल नंबर GA09509-AU दिया गया है.

टिप्स्टर Sanju Choudhary के मुताबिक, Fitbit Air भारत में 2 अक्टूबर को लॉन्च हो सकता है. इसकी संभावित कीमत 12,999 रुपये से 13,999 रुपये के बीच बताई गई है. हालांकि, गूगल की तरफ से अभी लॉन्च डेट और कीमत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

स्क्रीन के बिना ट्रैक करेगा फिटनेस

Fitbit Air की सबसे बड़ी खासियत इसका स्क्रीनलेस डिजाइन है. यानी इसमें डिस्प्ले नहीं दिया गया है. इसका वजन सिर्फ 12 ग्राम बताया गया है, जिससे इसे लंबे समय तक पहनना आसान हो सकता है.

फिटनेस और हेल्थ ट्रैकिंग के लिए इसमें ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर, 3-एक्सिस एक्सेलेरोमीटर और जायरोस्कोप दिया गया है. इसके अलावा SpO2 मॉनिटरिंग के लिए रेड और इंफ्रारेड सेंसर, स्किन टेंपरेचर सेंसर और वाइब्रेशन मोटर भी मौजूद है.

गूगल Health Coach से मिलेगी पर्सनलाइज्ड गाइडेंस

Fitbit Air को गूगल Health Coach के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है. यह यूजर को उसकी फिटनेस और वेलनेस के हिसाब से पर्सनलाइज्ड गाइडेंस देने के लिए डिजाइन किया गया है.

बैंड एंड्रॉयड और iOS दोनों स्मार्टफोन के साथ काम करेगा. कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth Low Energy का इस्तेमाल किया गया है और फ्लिपकार्ट लिस्टिंग में Bluetooth 5.0 सपोर्ट का जिक्र है. डेटा सिंक करने के लिए फोन में इंटरनेट कनेक्शन और लोकेशन परमिशन की जरूरत होगी.

7 दिन तक चलेगी बैटरी

Fitbit Air में 7 दिनों तक की बैटरी लाइफ मिलने का दावा किया गया है. यह Berry Sage, Green, Blue और Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध हो सकता है.

डिवाइस के बेसिक ट्रैकिंग फीचर्स मुफ्त रहने की उम्मीद है, लेकिन गूगल इसके सभी एडवांस फीचर्स का इस्तेमाल करने के लिए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान पेश कर सकता है. हालांकि, भारत में इसकी कीमत और सब्सक्रिप्शन से जुड़ी जानकारी के लिए आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img