टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध


टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने की मंजूरी दी

टाटा ट्रस्ट ने प्रस्ताव पर आपत्ति जताते हुए इसे ‘अवैध’ बताया

शेयर बाजार में सूचीबद्ध करने की दिशा में कदम उठाने का फैसला

चंद्रशेखरन ने अगस्त में पुनर्नियुक्ति नहीं जाने की इच्छा जताई थी

टाटा संस के निदेशक मंडल ने गुरुवार को एन चंद्रशेखरन को कार्यकारी चेयरमैन के रूप में पांच साल के एक और कार्यकाल के लिए पुनर्नियुक्त करने को मंजूरी दी और कंपनी को शेयर बाजार में सूचीबद्ध करने की दिशा में कदम उठाने का फैसला किया। हालांकि, टाटा संस में निर्णायक हिस्सेदारी रखने वाले टाटा ट्रस्ट ने चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति के प्रस्ताव पर आपत्ति जताते हुए इसे ‘अवैध’ बताया।

चंद्रशेखरन अपने फैसले पर पुनर्विचार करने पर सहमत

टाटा समूह के मुख्यालय ‘बॉम्बे हाउस’ में निदेशक मंडल की करीब तीन घंटे चली बैठक में ये फैसले लिए गए। यह बैठक चंद्रशेखरन के अगस्त में निदेशक मंडल को यह बताने के कुछ सप्ताह बाद हुई कि 20 फरवरी, 2027 को मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने के बाद वह पुनर्नियुक्ति नहीं चाहते हैं।

टाटा संस ने एक बयान में कहा, ‘‘निदेशक मंडल की 17 सितंबर, 2026 को हुई बैठक में चंद्रशेखरन ने बोर्ड के अनुरोध पर अपने फैसले पर पुनर्विचार करने पर सहमति जताई। इसके बाद बोर्ड ने मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने के बाद पांच साल के एक और कार्यकाल के लिए उन्हें कार्यकारी चेयरमैन के रूप में पुनर्नियुक्त करने का बहुमत से फैसला किया।’’



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img