दिल्ली में भी गिरे सोने-चांदी के भाव
घरेलू बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का असर साफ दिखाई दिया। दिल्ली में 24 कैरेट और 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना शुक्रवार को 3,300 रुपये टूटकर 1,62,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। गुरुवार को इसका भाव 1,65,700 रुपये था। यानी तीन दिनों में सोना 4,700 रुपये यानी करीब 3 फीसदी सस्ता हो चुका है।
चांदी की कीमत में भी 5,000 रुपये की गिरावट आई और यह 2,45,500 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी का भाव 2,50,500 रुपये प्रति किलो था। शनिवार को MCX बंद होने के कारण आज वायदा बाजार में नया नियमित भाव तय नहीं हो रहा है। इसलिए अब सोमवार का कारोबार अगले रुख के लिहाज से अहम रहेगा।




