फोन में जगह खत्म हो रही है तो Photos मत मिटाइए, इन आसान तरीकों से तुरंत खाली करें स्टोरेज


फोन में स्टोरेज फुल होने की चेतावनी बार-बार आने पर ज्यादातर लोग ऐप्स या फोटो डिलीट करने लगते हैं. लेकिन असल समस्या अक्सर दो जगह छिपी होती है. आपकी बड़ी गैलरी और ऐप्स के पीछे छुपे हुए फाइलें. टॉम्स गाइड के एक सर्वे में साफ दिखा कि 42 प्रतिशत लोग बड़ी फोटो कलेक्शन को दोष देते हैं, जबकि 41 प्रतिशत ऐप कैश फाइलों को.

यानी कुल मिलाकर 83 प्रतिशत यूजर्स इन्हीं दो चीजों को स्टोरेज खत्म होने का मुख्य कारण मानते हैं.

फोटो और वीडियो डिलीट करने की जरूरत नहीं

HD में सब कुछ रिकॉर्ड करने की आदत हो तो फोटो-वीडियो स्टोरेज का बड़ा हिस्सा खा जाते हैं. लेकिन यादें मिटाने की जरूरत नहीं.

iPhone पर:

  • Settings खोलें
  • Photos पर टैप करें
  • ‘Optimise Storage’ ऑन कर दें
  • फोन पर छोटी साइज की कॉपी रह जाएगी, ओरिजिनल iCloud में सुरक्षित रहेगा.

Android पर:

  • Google Photos खोलें
  • प्रोफाइल पिक्चर पर टैप करें
  • ‘Free Up Space’ सेलेक्ट करें.
  • जो फोटो-वीडियो पहले से बैकअप हो चुके हैं, वे डिवाइस से हट जाएंगे, लेकिन Google Photos में मौजूद रहेंगे.
  • ऐप कैश साफ करें
  • इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स और ब्राउजर चुपके से कैश जमा करते रहते हैं.

Android में आसान तरीका:

Settings > Apps > ऐप चुनें > Clear Cache

iPhone में थोड़ा मुश्किल है. कुछ ऐप्स के अंदर कैश क्लियर का ऑप्शन होता है, वरना ऐप डिलीट करके दोबारा इंस्टॉल करना पड़ता है.

Safari के लिए

Settings > Safari> History and Website Data साफ कर दें. डाउनलोड और ऑफलाइन मीडिया न भूलें

सर्वे में 9 प्रतिशत लोगों ने ऑफलाइन मीडिया को दोषी ठहराया. Netflix, Spotify, Apple Podcasts जैसे ऐप्स ऑफलाइन देखने-सुनने के लिए फाइलें रखे रहते हैं.

उनके डाउनलोड सेक्शन में जाकर जो देख-सुन चुके हैं, उन्हें हटा दें. Netflix में ‘Smart Downloads’ फीचर भी है, जो देखे हुए एपिसोड अपने आप हटाकर अगले लोड कर देता है.

पुराने गेम्स भी जगह खाते हैं

गेम्स ने 8 प्रतिशत योगदान दिया. अपडेट और नए लेवल के साथ ये कई गीगाबाइट ले लेते हैं. जो गेम लंबे समय से नहीं खेला, उसे डिलीट कर दें. अगर क्लाउड सेव सपोर्ट है तो प्रोग्रेस खाते से जुड़ी रहती है, बाद में दोबारा इंस्टॉल कर सकते हैं.

जल्दी स्पेस फ्री करने के आसान तरीके

  1. फोटो बैकअप करके ऑप्टिमाइजेशन चालू करें
  2. ऐप कैश साफ करें (खासकर Android पर)
  3. अनचाही डाउनलोड और ऑफलाइन फाइलें हटाएं
  4. न खेले जाने वाले गेम्स डिलीट करें
  5. स्टोरेज सेटिंग्स में बड़े फाइल चेक करें
  6. मैसेजिंग ऐप्स में पड़े बड़े वीडियो-फाइल साफ करें.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img