ट्रंप ने जो चाहा वो कर दिखाया, वेनेजुएला के 65 अरब बैरल तेल पर अब अमेरिका का कब्जा, डील डन


Last Updated:

Donald Trump Venezuela Deal: डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेज़ुएला के 65 अरब बैरल से ज्यादा प्रमाणित तेल भंडार पर अमेरिका का नियंत्रण होने का दावा किया है और इसे इतिहास की सबसे बड़ी ऑयल डील बताया है. ट्रंप के मुताबिक इससे अमेरिकी तेल सप्लाई बढ़ेगी और पेट्रोल की कीमतें घट सकती हैं. मार्को रुबियो ने वेनेज़ुएला में करीब 100 अरब डॉलर के निजी निवेश और हजारों नौकरियों की उम्मीद जताई है.

Zoom

डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के साथ डील का ऐलान किया.

Venezuela Oil Deal: वेनेज़ुएला के तेल भंडार पर ट्रंप की नजर थी. जो चीज ट्रंप चाहते थे, उसमें वह कामयाब हो गए हैं. ट्रंप एक बड़ी डील करने में कामयाब रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे ‘दुनिया की सबसे बड़ी ऑयल डील’ बताते हुए दावा किया है कि अमेरिका को वेनेज़ुएला के 65 अरब बैरल से ज्यादा प्रमाणित तेल भंडार पर कंट्रोल मिल गया है. 65 अरब बैरल तेल इतना है कि इससे भारत की मौजूदा खपत लगभग 32 साल तक पूरी हो सकती है ट्रंप के मुताबिक इस समझौते से अमेरिका का तेल भंडार दोगुने से ज्यादा हो जाएगा और आने वाले समय में अमेरिकी लोगों के लिए पेट्रोल की कीमतें कम करने में मदद मिलेगी. ट्रंप ने इस डील का श्रेय विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ को दिया है. बताया गया है कि समझौते में वेनेज़ुएला की अंतरिम राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज और निजी कंपनियां शामिल हैं, जिनमें अमेरिकी तेल कंपनियां भी हो सकती हैं.

About the Author

authorimg

Yogendra Mishra

Yogendra Mishra holds a degree in Journalism from the University of Allahabad. He has been actively associated with the media industry since 2017 and brings extensive experience across various domains of journa…

और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img