नेपाल में आए जल प्रलय के दो दिन बाद शुक्रवार को चीन के दक्षिण-पश्चिमी सिचुआन प्रांत में 5.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप से फिलहाल कोई नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन नेपाल और तिब्बत में मौजूद 47 ग्लेशियल झीलों पर खतरा बढ़ गया है। ऐसे में भूकंप तबाही का एक बड़ा कारण बन सकता है।
चीन के लोंगचांग शहर में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया
चाइना अर्थक्वेक नेटवर्क्स सेंटर के अनुसार, चीन के दक्षिण-पश्चिमी सिचुआन प्रांत के लोंगचांग शहर में शुक्रवार दोपहर 1:13 बजे (बीजिंग समय) 5.1 तीव्रता का भूकंप आया। सीईएनसी की ओर से जारी जानकारी के हवाले से ‘चाइना डेली’ ने बताया कि भूकंप का केंद्र 29.23 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 105.22 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया। यह भूकंप 13 किलोमीटर की गहराई पर आया।




