Last Updated:
ऐपल ने अपने बड़े सितंबर इवेंट की तारीख का ऐलान कर दिया है. कंपनी का यह इवेंट 9 सितंबर 2026 को क्यूपर्टिनो स्थित स्टीव जॉब्स थिएटर में होगा. भारतीय समय के मुताबिक इवेंट रात 10:30 बजे शुरू होगा और इसे ऑनलाइन लाइवस्ट्रीम किया जाएगा. इस इवेंट में iPhone 18 Pro सीरीज के साथ ऐपल का पहला फोल्डेबल iPhone पेश किए जाने की उम्मीद है. यह नए सीईओ जॉन टर्नस के नेतृत्व में होने वाला पहला बड़ा प्रोडक्ट इवेंट भी होगा.
इंवेट को ऐपल की वेबसाइट और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लाइव देखा जा सकेगा.
नई दिल्ली. ऐपल ने अपने सालाना सितंबर लॉन्च इवेंट की तारीख तय कर दी है. कंपनी 9 सितंबर 2026 को अपने नए प्रोडक्ट्स से पर्दा उठाएगी. यह इवेंट क्यूपर्टिनो के ऐपल पार्क स्थित स्टीव जॉब्स थिएटर में आयोजित होगा. इवेंट की शुरुआत अमेरिका में सुबह 10 बजे पीटी और दोपहर 1 बजे ईटी के मुताबिक होगी, जो भारत में रात 10:30 बजे है. इसे ऐपल की वेबसाइट और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लाइव देखा जा सकेगा. इस साल के इवेंट की टैगलाइन “Surprise and shine” रखी गई है. खास बात यह है कि यह ऐपल के नए सीईओ जॉन टर्नस के नेतृत्व में होने वाला पहला बड़ा प्रोडक्ट लॉन्च होगा. टर्नस 1 सितंबर 2026 को टिम कुक की जगह ऐपल के सीईओ का पद संभालेंगे. इसलिए इस इवेंट पर नए आईफोन के साथ कंपनी के नए नेतृत्व को लेकर भी नजर रहेगी.
इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए जाने की उम्मीद है. हालांकि इनके फीचर्स को लेकर सामने आई ज्यादातर जानकारियां अभी लीक और रिपोर्ट्स पर आधारित हैं. ऐसे में लॉन्च के समय ऐपल की ओर से आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक नए Pro मॉडल में 2nm तकनीक पर आधारित A20 Pro चिप मिल सकती है. ऐपल अपने C2 मॉडम का इस्तेमाल भी कर सकता है. कैमरा और डिजाइन में भी बड़े बदलाव की उम्मीद है. इनमें अंडर डिस्प्ले Face ID, बड़ा कैमरा बंप और डार्क चेरी कलर शामिल होने की चर्चा है. iPhone 18 Pro Max में Variable Aperture कैमरा मिलने की भी रिपोर्ट्स हैं.
पहली बार फोल्डेबल iPhone की एंट्री
इस इवेंट की सबसे बड़ी संभावित घोषणा ऐपल का पहला फोल्डेबल iPhone हो सकती है. इसे iPhone Fold या iPhone Ultra नाम दिए जाने की चर्चा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में करीब 7.8 इंच की अंदरूनी स्क्रीन और 5.3 इंच की बाहरी स्क्रीन मिल सकती है. हालांकि स्क्रीन साइज और बाकी स्पेसिफिकेशन अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आए हैं.
Apple Watch और दूसरे प्रोडक्ट्स भी आ सकते हैं
ऐपल इस इवेंट में नई Apple Watch सीरीज और दूसरे डिवाइस भी पेश कर सकता है. रिपोर्ट्स में Apple Watch Series 12 के अलावा AirPods और कुछ दूसरे प्रोडक्ट्स के अपडेट की भी उम्मीद जताई गई है. हालांकि इवेंट में कौन से प्रोडक्ट लॉन्च होंगे, इसकी पूरी आधिकारिक सूची कंपनी ने अभी जारी नहीं की है. एक खास बात यह भी है कि इस बार बेस iPhone 18 के लॉन्च को लेकर अलग रणनीति की रिपोर्ट्स सामने आई हैं. द वर्ज के मुताबिक बेस iPhone 18 को इस इवेंट में पेश किए जाने की उम्मीद नहीं है और इसे 2027 में लाया जा सकता है.
About the Author

मैं जय ठाकुर, न्यूज18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं. मेरा मुख्य काम बिजनेस की पेचीदा खबरों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. फिर चाहे वह शेयर बाजार की हलचल हो,…
और पढ़ें




