अखिलेश यादव का बीजेपी पर निशाना, बोले- पीडीए के दबाव में सहयोगियों को सीटें देने की तैयारी, प्लान होगा फेल


मुठभेड़ों और बुलडोजर कार्रवाई पर भी साधा निशाना

अखिलेश ने शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को लेकर भी बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा और परीक्षाओं में अनियमितताओं से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं, बिजली और सड़कों की स्थिति तक सरकार की नीतियों से जनता परेशान है। उन्होंने झूठे मुकदमों, कथित फर्जी मुठभेड़ों और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि लोगों के घरों और दुकानों पर बुलडोजर चलाए गए तथा पुलिस हिरासत में लोगों की मौत के मामले सामने आए।

एसपी अध्यक्ष ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों से लेकर विश्वविद्यालयों तक शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई है। उन्होंने शिक्षकों, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के आंदोलनों का उल्लेख करते हुए सरकार पर उनकी समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने व्यापारियों, दुकानदारों, कारोबारियों, खिलाड़ियों, कलाकारों, किसानों, मजदूरों और मेहनतकश लोगों के हितों की अनदेखी का भी आरोप लगाया। उन्होंने यश भारती सम्मान और सम्मान राशि समाप्त किए जाने को लेकर भी बीजेपी पर निशाना साधा।

इसे भी पढ़ेंः ‘नहीं चाहिए पाप का पैसा’, राम मंदिर चढ़ावे की चोरी के मुद्दे पर अखिलेश यादव का वीडियो गीत के जरिए BJP पर हमला



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img