Last Updated:
डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लैविट ने अचानक अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है. 28 साल की लीविट ने बताया कि वो अपने दो छोटे बच्चों और परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए अगस्त के आखिर में ये पद छोड़ देंगी. लीविट के अचानक जाने से ट्रंप प्रशासन के सामने एक बड़ा खालीपन आ गया है, खासकर ऐसे समय में जब मिडटर्म चुनाव पास हैं और ईरान के साथ तनाव बना हुआ है. हालांकि, ट्रंप ने अभी किसी नए नाम का फाइनल फैसला नहीं किया है, लेकिन 8 ऐसे नाम सामने आ रहे हैं जो इस रेस में सबसे आगे चल रहे हैं.
मैथ्यू बॉयल जाने-माने कंजर्वेटिव प्लेटफॉर्म ‘ब्रीटबार्ट’ के वाशिंगटन ब्यूरो चीफ हैं. बॉयल सालों से ट्रंप और उनकी राजनीति को करीब से कवर करते आ रहे हैं. ट्रंप उनसे अच्छी तरह वाकिफ हैं और हाल ही में उन्हें ओवल ऑफिस में इंटरव्यू भी दिया था. अगर ट्रंप किसी मीडिया से जुड़े बाहरी शख्स को प्रेस सेक्रेटरी बनाना चाहते हैं, तो बॉयल की दावेदारी बहुत मजबूत है.
स्कॉट जेनिंग्स इस रेस में सबसे हैरान करने वाला लेकिन मजबूत नाम बनकर उभरे हैं. वो अक्सर ट्रंप और उनकी नीतियों का बचाव करते हुए नजर आते हैं. जेनिंग्स के पास व्हाइट हाउस में काम करने का पुराना अनुभव है; वह पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के प्रशासन में स्पेशल असिस्टेंट रह चुके हैं और सीनेटर मिच मैकोनेल के सलाहकार भी रहे हैं.
स्टीवन चांग फिलहाल व्हाइट हाउस के कम्युनिकेशंस डायरेक्टर हैं. वो पहले से ही प्रेस सेक्रेटरी से जुड़े कई काम संभालते आ रहे हैं, जैसे पत्रकारों से बात करना और खबरों की दिशा तय करना. हालांकि, वह लीविट की तरह कैमरों के सामने आकर ब्रीफिंग देने से बचते रहे हैं, लेकिन प्रशासन के अंदर से उनके नाम पर गंभीरता से चर्चा हो रही है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
टेलर बुडोविच ट्रंप के पूर्व डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ फॉर कम्युनिकेशंस रह चुके हैं. उन्होंने ट्रंप प्रशासन की शुरुआती मीडिया रणनीति बनाने में अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने पारंपरिक मीडिया के बजाय नए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और पॉडकास्ट को व्हाइट हाउस तक पहुंचाने का काम किया था.
एना केली फिलहाल प्रिंसिपल डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी के पद पर तैनात हैं. इससे पहले वह रिपब्लिकन नेशनल कमेटी की नेशनल प्रेस सेक्रेटरी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. व्हाइट हाउस प्रेस ऑफिस का सीधा अनुभव होने के कारण उनका नाम भी दावेदारों की लिस्ट में शामिल है.
केटी मिलर पहले एलन मस्क के ‘डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी’ में काम कर चुकी हैं और एक पॉपुलर पॉडकास्ट होस्ट करती हैं. वह ट्रंप के नीतिगत मामलों के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ स्टीफन मिलर की पत्नी हैं. उनके अनुभव और प्रशासनिक पहुंच को देखते हुए उनके नाम की भी चर्चा जोरों पर है.
पूर्व पत्रकार मोनिका क्राउली, यूएस चीफ ऑफ प्रोटोकॉल का पद संभाल रही हैं. उन्हें मीडिया और विदेश नीति दोनों का काफी अच्छा अनुभव है. उनके अलावा पूर्व अरिजोना कैंडिडेट कारी लेक, लामा डारावी, लारा ट्रंप और नटालिया हार्प के नामों की भी इस पद के लिए चर्चा हो रही है.
अलिना हब्बा पहले न्यू जर्सी की एक्टिंग यूएस अटॉर्नी रह चुकी हैं और वो ट्रंप की पर्सनल लीगल टीम का भी अहम हिस्सा रही हैं. टीवी चैनलों पर ट्रंप का कानूनी बचाव करते हुए वो काफी लोकप्रिय हुईं. वो वेस्ट वांग में ट्रंप की सलाहकार के रूप में भी काम कर चुकी हैं. कानून और मीडिया दोनों की अच्छी समझ होने के कारण उन्हें इस पद का मजबूत दावेदार माना जा रहा है.




