Meta Deepfake Controversy: मेटा को सरकार का निर्देश: डीपफेक रोकने के लिए एल्गोरिदम बदलें


Powered by :

Last Updated:

फेसबुक-इंस्‍टाग्राम चलाने वाली कंपनी मेटा को सरकार ने साफ मैसेज दे द‍िया है क‍ि उसे अपना एल्‍गोर‍िदम बदलना होगा. डीपफेक वीड‍ियो और मैेसेज तुरंत हटाने होंगे. ये भी बताना होगा क‍ि एक्‍शन क्‍या ल‍िया है. अगर भारत में रहना है तो भारत के न‍ियमों के ह‍िसाब से चलना होगा.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Inside

Meta पर बड़ा एक्शन, सरकार बोली-एल्गोरिदम तुरंत बदलो, दोबारा गलती न होZoom

सरकार ने मार्क जुकरबर्ग की कंपनी मेटा से कहा है क‍ि तुरंत एक्‍शन ले (फाइल फोटो)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीड‍ियो हटाने पर घ‍िरी मेटा को सरकार ने तुरंत एल्‍गोर‍िदम बदलने के न‍िर्देश द‍िए हैं. सरकार ने साफ कहा है क‍ि डीपफेक और प्रोपेगेंडा वाले मैसेज वीड‍ियो पर लगाम के लिए एल्गोरिदम तुरंत बदलना होगा. कंटेंट मॉडरेशन मजबूत करना होगा और तुरंत कार्रवाई का रोडमैप देना होगा.

मेटा के आला अफसरों की केंद्र सरकार के अध‍िकार‍ियों के साथ तीन द‍िन तक मीटिंग चली. इसमें सरकार ने दो टूक कह द‍िया क‍ि मेटा को अपने तरीके बदलने होंगे. सरकार ने Algorithm से लेकर Deepfake तक नियमों में सख्ती पर जोर दिया है. सरकार ने Meta को Algorithm में बदलाव करने को कहा है ताकि Deepfake, मॉर्फ्ड फोटो-वीडियो और भ्रामक कंटेंट को पहचानकर उसे तेजी से रोका जा सके. सरकार का फोकस सिर्फ पोस्ट हटाने पर नहीं बल्कि Meta के पूरे सिस्टम को मजबूत करने पर है. कंटेंट मॉर्डनाइजेशन बेहतर करने, गैरकानूनी कंटेंट पर तुरंत कार्रवाई और सरकारी आदेशों पर तेजी से अमल के निर्देश दिए गए हैं.

डीपफेक पकड़ने की तकनीक बढ़ाएं

सरकार ने मेटा को डीपफेक पकड़ने की तकनीक बढ़ाने के न‍िर्देश द‍िए हैं. ये भी कहा है क‍ि डेटा लोकलाइजेशन के नियम माने और सरकार के साथ बेहतर कोआर्डिनेशन रखे. सरकार ने मेटा के अध‍िकार‍ियों से साफ कह द‍िया है क‍ि अगर आपको भारत में काम करना होगा तो भारत के ही न‍ियमों के ह‍िसाब से चलना होगा. बैठक के दौरान मार्क जुकरबर्ग ने माफी मांगी और आगे ऐसी गलती न दोहराने का भरोसा दिया.

About the Author

authorimg

ज्ञानेंद्र म‍िश्रDeputy News Editor

ज्ञानेंद्र कुमार मिश्रा हिंदी पत्रकारिता का एक जाना-पहचाना नाम हैं. उन्‍हें मीड‍िया में करीब 20 साल का एक्सपीरियंस है. वर्तमान में वह News18 हिंदी के साथ डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर जुड़े हैं …

और पढ़ें





Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img