Pova के नए AI Earbuds में मिलेगा 78 भाषाओं का ट्रांसलेशन, 8 माइक, और 40 घंटे की बैटरी, 14 अगस्त को एंट्री


पोवा भारत में अपने पहले ऑडियो प्रोडक्ट के तौर पर AI Buds Pro लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. कंपनी ने इन नए TWS ईयरबड्स का डिजाइन लॉन्च से पहले अमेज़न पर लाइव हुए माइक्रोसाइट के जरिए दिखा दिया है. Pova AI Buds Pro को भारत में 14 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. कंपनी का दावा है कि ये भारत के पहले AI ईयरबड्स होंगे.

इनमें AI Meeting Summary, 78 भाषाओं तक ट्रांसलेशन, 48dB तक Hybrid Active Noise Cancellation और कुल 40 घंटे तक की बैटरी जैसे फीचर्स मिलेंगे.

Pova AI Buds Pro में मिलेंगे AI फीचर्स

पोवा AI बड्स प्रो को सिर्फ म्यूजिक सुनने वाले ईयरबड्स के तौर पर पेश नहीं किया जा रहा है. कंपनी ने इनमें कई AI फीचर्स दिए हैं, जिनमें AI मीटिंग समरी सबसे खास है. इसकी मदद से मीटिंग की बातचीत का ऑटोमैटिक सारांश तैयार किया जा सकेगा. इसके अलावा ईयरबड्स 78 भाषाओं तक ट्रांसलेशन सपोर्ट करेंगे. यानी यूजर एक भाषा में नोट बना सकता है और उसे दूसरी भाषा में मीटिंग मिनट्स के तौर पर तैयार किया जा सकेगा.

इनमें Quick Notes फीचर भी मिलेगा. ईयरबड्स में इन-बिल्ट स्टोरेज दिया गया है, जिसकी मदद से चार घंटे तक की ऑडियो रिकॉर्डिंग सीधे ईयरबड्स में सेव की जा सकेगी. चार्जिंग केस में दिया गया लाल बटन Quick Note रिकॉर्डिंग शुरू करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा.

8 माइक्रोफोन और 48dB ANC

पोवा AI बड्स प्रो में कुल आठ माइक्रोफोन दिए गए हैं. इनमें फीडफॉर्वड माइक्रोफोन, कॉल के दौरान आवाज पकड़ने वाले माइक्रोफोन और Voice Pickup Unit शामिल हैं. कंपनी का कहना है कि यह सेटअप कॉल और ऑडियो रिकॉर्डिंग के दौरान आवाज को बेहतर तरीके से कैप्चर करने में मदद करेगा.

नॉइस कैंसिलेशन के लिए ईयरबड्स में 48dB तक Hybrid Active Noise Cancellation दिया गया है. इनमें Dual Device Pairing का फीचर भी मिलेगा. इसकी मदद से यूजर स्मार्टफोन और PC जैसे दो डिवाइस को कनेक्ट करके जरूरत के हिसाब से उनके बीच स्विच कर सकेंगे.

40 घंटे तक की बैटरी और IP55 रेटिंग

बैटरी की बात करें तो Pova AI Buds Pro को चार्जिंग केस के साथ कुल 40 घंटे तक का प्लेबैक देने के लिए तैयार किया गया है. चार्जिंग के लिए USB Type-C के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा. ईयरबड्स और उनका चार्जिंग केस IP55 रेटिंग के साथ आएगा, जिससे इन्हें धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा मिलेगी.

डिजाइन की बात करें तो Pova ने ईयरबड्स के चार्जिंग केस को ग्लॉसी फिनिश दी है और इसका लुक कंपनी के पोवा स्मार्टफोन की डिजाइन लैंग्वेज से मिलता-जुलता है. इन्हें अमेज़न स्पेशल प्रोडक्ट के तौर पर बेचा जाएगा.

Pova AI Buds Pro की कीमत और बाकी स्पेसिफिकेशंस का खुलासा 14 अगस्त को लॉन्च के दौरान किया जाएगा. कंपनी ने फिलहाल यह जानकारी नहीं दी है कि इनकी कीमत कितनी होगी.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img