₹45,000 तक सस्ता मिल रहा बड़ा फ्रिज! अमेज़न ग्रेट फ्रीडम सेल में Samsung, LG और Haier पर है धांसू डील्स


अगर आप इस Independence Day पर घर के लिए नया फ्रिज खरीदने की सोच रहे हैं, तो Amazon Great Freedom Sale 2026 में कई अच्छे ऑफर मिल रहे हैं. सेल में सैमसंग, LG, हायर और गोदरेज जैसे बड़े ब्रांड्स के रेफ्रिजरेटर पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है. कुछ मॉडल्स की कीमत में सीधे हजारों रुपये की कटौती हुई है, जबकि बैंक ऑफर, एक्सचेंज और EMI का फायदा उठाकर ग्राहक अपनी बचत को और बढ़ा सकते हैं.

खासतौर पर बड़ी फैमिली के लिए आने वाले 600 लीटर से ज्यादा क्षमता वाले फ्रिज भी इस सेल में सामान्य कीमत के मुकाबले कम दाम में मिल रहे हैं.

अगर लंबे समय से फ्रिज बदलने का प्लान बना रहे हैं, तो सेल के दौरान कीमत के साथ-साथ मॉडल की क्षमता, एनर्जी रेटिंग और मिलने वाले एक्स्ट्रा फीचर्स पर भी ध्यान देना जरूरी है. यहां सैमसंग, LG, हायर और गोदरेज के अलग-अलग क्षमता वाले 9 फ्रिज दिए गए हैं, जिन पर फिलहाल अच्छे ऑफर मिल रहे हैं.

बैंक ऑफर और No-Cost EMI

अमेज़न ग्रेट फ्रीडम सेल के दौरान HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड और Easy EMI ट्रांजैक्शन पर 10 फीसदी तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है. इस ऑफर के तहत अधिकतम 10,500 रुपये तक की बचत की जा सकती है. हालांकि, बैंक ऑफर कुछ शर्तों के साथ उपलब्ध है, इसलिए पेमेंट करने से पहले इसकी शर्तें जरूर चेक करें.

इसके अलावा Amazon Pay UPI ट्रांजैक्शन पर अडिशनल कैशबैक का फायदा भी मिल सकता है. अमेज़न पे ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर्स के लिए भी कैशबैक का ऑप्शन मौजूद है. वहीं, कुछ चुनिंदा फ्रिज मॉडल पर No-Cost EMI का ऑप्शन भी दिया जा रहा है, जिससे पूरी रकम एक साथ देने के बजाय कई महीनों में पेमेंट किया जा सकता है.

इन फ्रिज पर मिल रहा है बड़ा डिस्काउंट

सेल में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाले मॉडल्स में सैमसंग 653L 3-Star Side-by-Side फ्रिज शामिल है. इसकी लिस्टेड कीमत 1,13,000 रुपये है, लेकिन सेल में यह 67,990 रुपये की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध है. यानी इस मॉडल पर 45,010 रुपये की बचत हो रही है.

इस फ्रिज में Convertible 5-in-1 मोड दिया गया है. साथ ही AI बेस्ड एनर्जी सेविंग फीचर और 653 लीटर की बड़ी क्षमता मिलती है, इसलिए यह बड़े परिवारों के लिए उपयोगी हो सकता है.

सेल में मिलने वाले फ्रिज के ऑफर

  • सैमसंग का 653 लीटर 3-स्टार Convertible 5-in-1 Side-by-Side फ्रिज सेल में ₹1,13,000 की लिस्टेड कीमत के मुकाबले ₹67,990 में मिल रहा है. वहीं, हायर का 602 लीटर 3-स्टार फ्रिज ₹1,09,390 से घटकर ₹60,990 में उपलब्ध है.
  • सैमसंग का 653 लीटर 3-स्टार Bespoke AI फ्रिज ₹1,21,000 की कीमत के बजाय ₹69,990 में खरीदा जा सकता है.
  • दूसरी ओर, LG का 655 लीटर 3-स्टार फ्रिज ₹1,22,899 से घटकर ₹64,990 में मिल रहा है.
  • हायर का 596 लीटर 3-स्टार फ्रिज भी सेल में ₹1,01,990 की लिस्टेड कीमत के मुकाबले ₹59,990 में उपलब्ध है.
  • वहीं, गोदरेज का 600 लीटर 3-स्टार फ्रिज ₹1,18,490 से घटकर ₹68,990 में मिल रहा है.
  • अगर आपको कम क्षमता वाला फ्रिज चाहिए, तो सैमसंग का 330 लीटर 3-स्टार मॉडल ₹50,999 की कीमत के बजाय ₹36,990 में उपलब्ध है. LG का 398 लीटर 3-स्टार फ्रिज भी ₹72,990 से घटकर ₹49,990 में मिल रहा है. इसके अलावा सैमसंग का 419 लीटर 3-स्टार फ्रिज ₹63,999 की लिस्टेड कीमत के मुकाबले ₹36,990 में खरीदा जा सकता है.

इन कीमतों के अलावा, अलग-अलग मॉडल पर बैंक ऑफर, एक्सचेंज बेनिफिट और नो-कॉस्ट EMI का फायदा भी मिल सकता है. हालांकि, आखिरी कीमत और उपलब्ध ऑफर मॉडल, पेमेंट मोड के हिसाब से बदल सकती है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img