होर्मुज बना डोनाल्ड ट्रंप के गले की फांस, ईरान से डील को हुए बैताब, छोड़ने को तैयार अपनी सबसे बड़ी डिमांड


अमेरिका ने ईरान से युद्ध जीत लिया है. ये बात हम नहीं कह रहे हैं, डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी जनता को ये संदेश देना चाहते हैं. मीडिया रिपोर्ट में दावा है कि इसी सिलसिले में ट्रंप ने ईरान के साथ बिना किसी न्यूक्लियर डील के ही बातचीत से बाहर निकलने की कोशिश में हैं. द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी अधिकारियों ने इस बात का खुलासा किया है.

यह चर्चा ऐसे समय हो रही है जब अमेरिका में मिडटर्म चुनावों में तीन महीने से भी कम समय बचा है. वहीं, युद्ध शुरू होने के बाद अमेरिका में पेट्रोल की कीमतें भी पहले के मुकाबले काफी बढ़ी हुई हैं. अब ट्रंप के सामने एक और चुनौती है. मिडटर्म चुनाव नजदीक हैं और युद्ध के कारण अमेरिका में ईंधन की कीमतें भी बढ़ी हुई हैं.

ट्रंप ने शेयर की जीत वाली रिपोर्ट

शुक्रवार को ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा लेख भी शेयर किया, जिसका शीर्षक था डोनाल्ड ट्रंप ईरान वॉर जीत गए हैं. इससे संकेत मिला कि ट्रंप न्यूक्लियर समझौता हुए बिना भी इस संघर्ष को अमेरिकी जनता के सामने जीत के तौर पर पेश करने की तैयारी कर सकते हैं.

अमेरिका का दबाव जारी रहेगा

उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि अमेरिका ईरान पर दबाव बनाए रखेगा ताकि ईरान के साथ संबंधों में लंबे समय के लिए बदलाव हो सके. यानी फिलहाल तस्वीर साफ नहीं है. ट्रंप एक तरफ युद्ध से निकलने का रास्ता तलाश रहे हैं, तो दूसरी तरफ ईरान ऐसी शर्तें रख रहा है जिन्हें स्वीकार करना अमेरिका के लिए आसान नहीं होगा.

ईरान ने रखी कड़ी शर्तें

ईरान ने शनिवार को अमेरिका के सामने कई बड़ी मांगें रख दीं. ईरान का कहना है कि होर्मुज को दोबारा पूरी तरह खोलने से पहले अमेरिका को अरबों डॉलर का भुगतान करना होगा. साथ ही क्षेत्र से अपने सैनिक हटाने होंगे और अमेरिकी नौसैनिक नाकाबंदी खत्म करनी होगी.

होर्मुज दुनिया के सबसे अहम तेल परिवहन रास्तों में से एक है. यहां आवाजाही में रुकावट का सीधा असर अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार पर पड़ सकता है.

मिसाइल और ड्रोन हमलों से बढ़ी मुश्किल

रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के रुक-रुक कर किए जा रहे मिसाइल और ड्रोन हमलों ने होर्मुज के रास्ते होने वाले जहाजों के आवागमन को प्रभावित किया है. स्ट्रेट को लेकर बनी अनिश्चितता ने वैश्विक तेल बाजारों में भी चिंता बढ़ा दी है. अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि ईरान इस संघर्ष को जल्दी खत्म करने के बजाय लंबे और थकाने वाले युद्ध के लिए तैयार दिखाई दे रहा है.

ट्रंप के सामने बड़ी राजनीतिक चुनौती

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि अमेरिका अभी ईरान के साथ संघर्ष के बीच में है. दूसरी तरफ ट्रंप अमेरिकी जनता के सामने इस युद्ध को जीत के रूप में पेश करने का रास्ता तलाश रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने इसी सप्ताह एक बड़े सैन्य हमले की संभावना जताई थी. हालांकि, अमेरिकी सहयोगी देशों ने उन्हें ऐसा कदम उठाने से रोकने की कोशिश की.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img