ब्रेकअप करने वाली थी गर्लफ्रेंड तो कर दी हत्या, अमेरिका से फरार वरुण जर्मनी से गिरफ्तार


अमेरिका के एरिजोना में 19 साल की यूनिवर्सिटी छात्रा की हत्या के मामले में एक भारतीय मूल के युवक को जर्मनी में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी की पहचान 20 साल के वरुण बाचिगारी के रूप में हुई है. उस पर अपनी गर्लफ्रेंड जुलिसा रुबी सालाजार की हत्या का आरोप है.

जुलिसा एरिजोना यूनिवर्सिटी की छात्रा थीं. अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, वह आरोपी के साथ ब्रेकअप करने जा रही थी. बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पहले भी हिंसक व्यवहार से जुड़े आरोप सामने आ चुके थे.

घर में मिली थी जुलिसा की लाश

पुलिस के मुताबिक, 6 अगस्त को जुलिसा के परिवार ने उनके अपार्टमेंट में वेलफेयर चेक यानी उनकी सलामती की जांच के लिए पुलिस को बुलाया था. शाम करीब 4 बजे पुलिस और फायरफाइटर्स मौके पर पहुंचे. वहां जुलिसा फर्श पर बेहोश हालत में मिलीं. उनके शरीर पर चोट के निशान थे.

जांच के दौरान पुलिस को उनकी गर्दन के आसपास भी निशान और खरोंच मिलीं. इसके बाद पुलिस ने मामले को संदिग्ध हत्या मानकर जांच शुरू कर दी.

हत्या से एक दिन पहले कमरे से आई थी चीखने की आवाज

पुलिस के मुताबिक, जुलिसा की एक रूममेट ने बताया कि वह आरोपी से ब्रेकअप करने की बात कर रही थीं. एक अन्य रूममेट ने पुलिस को बताया कि 5 अगस्त को जुलिसा के कमरे से तेज चीखने और बहस करने की आवाज सुनाई दी थी. यह शोर कई मिनट तक चलता रहा.

इसके बाद कुछ देर के लिए सन्नाटा हो गया और फिर दोबारा आवाजें आने लगीं. रूममेट ने बाद में जुलिसा को मैसेज करके पूछा कि वह ठीक हैं या नहीं. बताया गया है कि जुलिसा ने जवाब दिया कि वह ठीक हैं और यह सिर्फ एक बहस थी.

आरोपी पर पहले भी लगे थे हिंसा के आरोप

अमेरिकी मीडिया में सामने आए कोर्ट रिकॉर्ड के मुताबिक, वरुण पहले भी एक मारपीट से जुड़े मामले में जांच के दायरे में आ चुका था. उसके खिलाफ पिमा काउंटी में हमले और जानबूझकर चोट पहुंचाने से जुड़ा एक मामला भी दर्ज था.

रिपोर्टों के मुताबिक, एरिजोना यूनिवर्सिटी में एक लड़ाई के बाद उसे यूनिवर्सिटी से निकाल दिया गया था. वह वहां बिजनेस एनालिटिक्स की पढ़ाई कर रहा था. रिपोर्टों में यह भी कहा गया है कि उसने हाल में अपनी नौकरी गंवाई थी, जिससे किराया देने में परेशानी और उसके वीजा स्टेटस को लेकर भी मुश्किलें पैदा हो सकती थीं.

हत्या के बाद अमेरिका से भागने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, जुलिसा की मौत के बाद वरुण टक्सन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा. वहां से वह ह्यूस्टन गया और फिर जर्मनी की राजधानी बर्लिन के लिए फ्लाइट ली. पुलिस को शक है कि वह वहां से भारत जाने की कोशिश कर रहा था.

पुलिस ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया. इसके बाद एरिजोना के अधिकारियों ने अमेरिकी संघीय एजेंसियों और जर्मन अधिकारियों के साथ मिलकर कार्रवाई की. जर्मनी पहुंचने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया.

गर्लफ्रेंड के बैंक कार्ड के इस्तेमाल का आरोप

टक्सन पुलिस ने बताया कि वो पहले ह्यूस्टन और फिर जर्मनी पहुंचा. अब अमेरिकी अधिकारी उसे एरिजोना वापस लाने की प्रक्रिया शुरू करेंगे. वरुण को एरिजोना प्रत्यर्पित किए जाने की उम्मीद है. वहां उस पर फर्स्ट-डिग्री मर्डर का आरोप लगाया जाएगा और उसे पिमा काउंटी एडल्ट डिटेंशन सेंटर में रखा जाएगा.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img