भारत पर 100% टैरिफ पर अमेरिका में ही बगावत, रैंड पॉल बने ढाल, बोले- ‘ये खुद के पैरों पर गोली मारना है’


Last Updated:

US Tariff On India: अमेरिका में भारत पर 100% टैरिफ लगाने के प्रस्ताव का विरोध शुरू हो गया है. सीनेटर रैंड पॉल ने इसे आत्मघाती कदम बताते हुए कहा कि इससे भारत रूस और चीन के और करीब जा सकता है. अमेरिकी सीनेट रूस के खिलाफ सख्त प्रतिबंध वाला बिल पास कर चुकी है. इसी को लेकर उन्होंने ये बात कही.

Top Deals Inside

भारत पर 100% टैरिफ पर अमेरिका में ही बगावत, रैंड पॉल बने ढालZoom

रैंड पॉल. (Reuters)

वॉशिंगटन: रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर 100% टैरिफ लगाने की अमेरिकी योजना अब खुद अमेरिका के अंदर ही विवाद का कारण बन गई है. ट्रंप की ही रिपब्लिकन पार्टी के वरिष्ठ सीनेटर रैंड पॉल ने इस प्रस्ताव का खुलकर विरोध करते हुए इसे ‘अपने ही पैर पर गोली मारने जैसा’ बताया है. सीनेटर रैंड पॉल ने साफ कहा कि अमेरिका जिस समय चीन के खिलाफ रणनीतिक मुकाबले में भारत का सहयोग चाहता है, उसी समय भारत पर 100% टैरिफ लगाने की बात करना पूरी तरह आत्मघाती कदम है. उनका मानना है कि इससे न सिर्फ अमेरिका को आर्थिक नुकसान होगा, बल्कि भारत जैसे अहम साझेदार को भी दूर धकेल दिया जाएगा. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अमेरिका इस तरह का कड़ा टैरिफ लागू करता है, तो भारत रूस और चीन के और करीब जा सकता है, जो अमेरिका की वैश्विक रणनीति के उलट होगा.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img