यमन के पास भारतीय जहाज पर हूती का ड्रोन से हमला, अटैक के बाद डूबा जहाज, सभी 13 भारतीय सुरक्षित बचाए गए


हमले के बाद जहाज डूब गया। हालांकि, यमन के कोस्टगार्ड और सरकारी बलों ने जहाज पर सवार सभी 14 लोगों को सुरक्षित बचा लिया, जिनमें 13 भारतीय और एक यमनी नागरिक शामिल हैं।

फोटो: सोशल मीडिया

i

user
google_preferred_badge

यमन के पश्चिमी तट के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले कमर्शियल जहाज एमएसवी फैज नूर औलिय्या पर हूती विद्रोहियों ने ड्रोन बोट के जरिए हमला कर दिया। हमले के बाद जहाज डूब गया। हालांकि, यमन के कोस्टगार्ड और सरकारी बलों ने जहाज पर सवार सभी 14 लोगों को सुरक्षित बचा लिया, जिनमें 13 भारतीय और एक यमनी नागरिक शामिल हैं।

विदेश मंत्रालय (MEA) ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भारतीय दूतावास लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और यमनी अधिकारियों के साथ संपर्क में है, ताकि सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। मंत्रालय ने बचाव अभियान में सहयोग के लिए यमन सरकार का आभार भी जताया।

भारत ने कहा कि लाल सागर क्षेत्र में कमर्शियल जहाजों पर लगातार हो रहे हमले बेहद चिंताजनक हैं। सरकार ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही बहाल करने तथा व्यापारिक जहाजों पर हमले तुरंत रोकने की अपील की है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय समुदाय से समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने का आग्रह किया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले 18 जुलाई को भी एमवी ओमोर्फी नामक जहाज पर हमला हुआ था, जिसमें भारतीय चीफ ऑफिसर सागर गुप्ता की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य भारतीय क्रू सदस्य सुरक्षित बचा लिए गए थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए




Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img