Last Updated:
Oppo Find X10 Ultra को लेकर नई लीक सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक फोन में 200MP कैमरा, 8,500mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिप और प्रीमियम कीमत मिल सकती है. जानिए संभावित फीचर्स, लॉन्च और कीमत.
Oppo Find X10 Ultra लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा! कैमरा, बैटरी और कीमत को लेकर नई रिपोर्ट. Oppo Find X9 Ultra
ओप्पो अपने अगले प्रीमियम फ्लैगशिप Find X10 Ultra पर काम कर रही है. पिछले कुछ समय से ऐसी चर्चा थी कि कंपनी शायद इस बार Ultra मॉडल लॉन्च नहीं करेगी, लेकिन अब चीन से आई नई लीक ने कुछ और ही इशारा किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, फोन अभी भी टेस्टिंग फेज में है और इसमें कैमरे से जुड़े बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं. इतना ही नहीं, इसकी कीमत भी प्रीमियम फ्लैगशिप सेगमेंट में रखी जा सकती है.
चीनी टिप्स्टर Smart Pikachu के मुताबिक, ओप्पो फिलहाल Find X10 Ultra के एक प्रोटोटाइप की टेस्टिंग कर रही है. इसमें 200MP का बड़ा LOFIC मेन कैमरा सेंसर दिया जा सकता है. इसके साथ 200MP टेलीफोटो कैमरा भी मिलने की उम्मीद है, जिसमें पहले से बेहतर इमेज स्टेबिलाइजेशन सिस्टम दिया जा सकता है.
लीक में यह भी दावा किया गया है कि कंपनी इस फोन को CNY 10,000 (करीब 1.41 लाख रुपये) की प्राइस रेंज में लॉन्च कर सकती है. अगर ऐसा होता है, तो इसकी कीमत ओप्पो Find N6 फोल्डेबल फोन के बराबर हो सकती है.
संभावित स्पेसिफिकेशंस
पिछली रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओप्पो Find X10 Ultra में डुअल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा सेटअप मिल सकता है. इसमें 200MP का पेरिस्कोप कैमरा और 50MP का सुपर टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है, जो 10x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करेगा. इसके अलावा फोन में 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का फ्रंट कैमरा मिलने की भी उम्मीद है.
फोन में 6.89 इंच की 2K LTPO BOE डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसमें बेहद पतले बेज़ल और BT.2020 कलर गामट का सपोर्ट मिलेगा. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro प्रोसेसर मिलने की संभावना है. वहीं पावर के लिए फोन में लगभग 8,500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है.
कब होगा लॉन्च?
ओप्पो ने अभी तक Find X10 Ultra की लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है. हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये फोन Find X10, Find X10 Pro और Find X10 Pro Max के साथ सितंबर में लॉन्च नहीं होगा. यानी Ultra मॉडल की एंट्री कुछ समय बाद अलग से हो सकती है.
ध्यान रहे कि फिलहाल कंपनी ने इन जानकारियों की पुष्टि नहीं की है, इसलिए लॉन्च तक इसके फीचर्स और कीमत में बदलाव संभव है.
About the Author

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than nine years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven…
और पढ़ें




