मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप, अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप की मांग
रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए संगठन ने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने सोमवार शाम रावलकोट में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ हिंसक कार्रवाई की। आरोप है कि आम नागरिकों पर घातक हथियारों, भारी गोलाबारी, आंसू गैस और अन्य बल प्रयोग किया गया, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए।
हिंसा पर चिंता जताते हुए संगठन ने कहा, “गोलाबारी और घातक हथियारों का इस्तेमाल जारी है, जिससे आम नागरिकों की जान को और अधिक खतरा पैदा हो गया है।”
यूकेपीएनपी ने संयुक्त राष्ट्र, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों और लोकतांत्रिक देशों की सरकारों से अपील की कि वे पाकिस्तानी सेना द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ घातक हथियारों, शेलिंग और अत्यधिक बल प्रयोग को तुरंत रोकने के लिए हस्तक्षेप करें।




