जंतर-मंतर से मॉर्डन विलेज हौस खास तक, मेहमानों को घूमाना है दिल्ली, तो ऐसे करें 2 डे ट्रैवल प्लान


Last Updated:

Delhi Travel Plan: दिल्ली भारत की राजधानी होने के साथ-साथ इतिहास, संस्कृति, खानपान और आधुनिक जीवनशैली का अनोखा संगम भी है. यहां आपको एक ही शहर में पुरानी और नई दिल्ली की अलग-अलग झलक देखने को मिलती है. इसलिए जो भी दिल्ली आता है, घूमे बिना जाना नहीं चाहता है. ऐसे में यदि आपके ऊपर है अपने मेहमानों को दिल्ली भ्रमण करवाने का टेंशन है तो लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है.

दिल्ली में एक ओर ऐतिहासिक किले, मकबरे और पुरानी गलियां हैं, तो दूसरी ओर मॉर्डन बाजार, कैफे और शानदार सड़कें हैं. यहां घूमने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन आप सिर्फ 2 दिन में भी दिल्ली को लगभग पूरा घूम सकते हैं. अगर आप पहली बार दिल्ली आ रहे हैं, तो यह दो दिन का ट्रैवल प्लान आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है. (सभी फोटो क्रेडिट- AI)

पहले दिन की शुरुआत राष्ट्रपति भवन और उसके आसपास के खूबसूरत इलाके से की जा सकती है. इसके बाद चांदनी चौक पहुंचकर दिल्ली के मशहूर छोले-भटूरे, पराठे और चाट का स्वाद लें.

नाश्ते के बाद जामा मस्जिद, पुरानी दिल्ली और लाल किला जैसी ऐतिहासिक जगहों की सैर करें. लाल किला मुगलकालीन वास्तुकला का शानदार उदाहरण है और यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल भी है. इसके बाद कनॉट प्लेस में लंच और शॉपिंग का आनंद लें. यहां ब्रांडेड स्टोर्स के साथ जनपथ और पालिका बाजार जैसे लोकप्रिय शॉपिंग स्पॉट भी मौजूद हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

शाम के समय जंतर-मंतर और लोधी गार्डन घूम सकते हैं. लोधी गार्डन की हरियाली और ऐतिहासिक स्मारक सुकून भरा अनुभव देते हैं. रात में सरोजिनी नगर, लाजपत नगर या साउथ एक्स में खरीदारी करें और समय हो तो खान मार्केट की नाइटलाइफ का भी आनंद लें.

दूसरे दिन की शुरुआत कुतुब मीनार से करें, जो दुनिया की सबसे ऊंची ईंटों से बनी मीनार मानी जाती है. यहां अलाई दरवाजा और लौह स्तंभ भी देखने लायक हैं. इसके बाद मेहरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क जाएं, जहां कई ऐतिहासिक स्मारक मौजूद हैं.

दोपहर में हौज खास विलेज का मॉडर्न और ऐतिहासिक माहौल देखें. फिर लोटस टेंपल जाएं, जो अपनी अनोखी वास्तुकला के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है. इसके बाद हुमायूं का मकबरा देखें, जो मुगल वास्तुकला का बेहतरीन नमूना माना जाता है.

यात्रा के अंतिम पड़ाव में दिल्ली हाट जाएं, जहां भारत के विभिन्न राज्यों की कला, हस्तशिल्प और पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया जा सकता है. रात में इंडिया गेट की रोशनी से सजी खूबसूरती देखकर अपनी यात्रा को यादगार बनाएं.

दिल्ली घूमते समय मेट्रो का उपयोग करें, आरामदायक जूते पहनें, पानी की बोतल साथ रखें और भीड़भाड़ वाली जगहों पर अपने सामान का विशेष ध्यान रखें. सही योजना के साथ दो दिन में भी दिल्ली की कई खास जगहों को आराम से देखा जा सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img