परदेस से विक्की विद्या का वो वाला वीडियो तक…ऋषिकेश में कहां शूट हुई ये फिल्में? जानिए लोकेशन


Last Updated:

Rishikesh News : उत्तराखंडा का ऋषिकेश सिर्फ योग और आध्यात्म का शहर नहीं, बल्कि फिल्ममेकर्स की भी पसंदीदा शूटिंग लोकेशन बन चुका है. गंगा के घाट, राम झूला, लक्ष्मण झूला और यहां का शांत माहौल कई फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ चुका है. बड़े पर्दे पर दिखे इन खूबसूरत नजारों ने ऋषिकेश को देश-दुनिया में नई पहचान दिलाई है. ऋषिकेश की इन जगहों पर आपको फिल्मों के कई सीन याद आ जाएंगे. लक्ष्मण झूला ऋषिकेश की सबसे पहचान वाली जगहों में से एक है. इसके आसपास गंगा का मनमोहक दृश्य, घाट और छोटी-छोटी दुकानें शहर की अलग ही तस्वीर पेश करती हैं.

राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म Vicky Vidya Ka Woh Wala Video में ऋषिकेश की खूबसूरती भी बड़े पर्दे पर देखने को मिली. फिल्म का चर्चित गाना ‘जय काल महाकाल’ परमार्थ निकेतन घाट पर शूट किया गया है. गंगा किनारे की भव्य आरती, घाट का शांत माहौल और पीछे बहती गंगा इस गाने को और भी खास बना देती है. अगर आपने यह गाना देखा है, तो इसकी लोकेशन आपको जरूर याद होगी.

परमार्थ निकेतन ऋषिकेश की सबसे प्रसिद्ध जगहों में गिना जाता है. हर साल यहां हजारों श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं. फिल्म में दिखे घाट, गंगा किनारा और आश्रम का परिसर आज भी वैसे ही नजर आता है. अगर आप भी इस फिल्म की शूटिंग लोकेशन देखना चाहते हैं, तो राम झूला से पैदल कुछ मिनट में यहां आसानी से पहुंच सकते हैं.

शाहरुख खान और महिमा चौधरी की सुपरहिट फिल्म Pardes (परदेश) में भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक माहौल को दिखाने के लिए ऋषिकेश के खूबसूरत नजारों का इस्तेमाल किया गया था. फिल्म के शुरुआती हिस्सों में लक्ष्मण झूला और गंगा किनारे के दृश्य नजर आते हैं. इन लोकेशनों ने दर्शकों को ऋषिकेश की सादगी और प्राकृतिक सुंदरता से रूबरू कराया. यही वजह है कि आज भी फिल्म प्रेमी इन जगहों को खास नजर से देखते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

लक्ष्मण झूला ऋषिकेश की सबसे पहचान वाली जगहों में से एक है. इसके आसपास गंगा का मनमोहक दृश्य, घाट और छोटी-छोटी दुकानें शहर की अलग ही तस्वीर पेश करती हैं. फिल्म में दिखे इन नजारों को देखने के लिए हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं और फिल्मों वाले पलों को अपने कैमरे में कैद करते हैं.

हरमन हेसे के मशहूर उपन्यास पर बनी फिल्म Siddhartha की शूटिंग का बड़ा हिस्सा ऋषिकेश में किया गया था. फिल्म में गंगा किनारे के घाट, आश्रम और आध्यात्मिक माहौल को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है. उस दौर का ऋषिकेश कैसा दिखता था, इसकी झलक इस फिल्म में आज भी साफ देखने को मिलती है. यही वजह है कि यह फिल्म इतिहास के लिहाज से भी खास मानी जाती है.

फिल्म के कई दृश्य गंगा तट और आश्रमों के आसपास फिल्माए गए थे, जहां आज भी लोग योग, ध्यान और आध्यात्मिक शांति की तलाश में पहुंचते हैं. पुराने दौर का ऋषिकेश देखने की चाह रखने वालों के लिए यह फिल्म किसी यादगार सफर से कम नहीं है. इसमें शहर की असली पहचान को बेहद सादगी से दिखाया गया है.

सामाजिक और राजनीतिक विषय पर बनी फिल्म Hindutva की शूटिंग उत्तराखंड के कई हिस्सों के साथ ऋषिकेश में भी हुई. फिल्म में त्रिवेणी घाट, राम झूला और परमार्थ निकेतन के आसपास के दृश्य देखने को मिलते हैं. गंगा किनारे फिल्माए गए ये सीन शहर की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को खूबसूरती से पर्दे पर उतारते हैं.

त्रिवेणी घाट की शाम की आरती, राम झूला का नजारा और परमार्थ निकेतन का शांत माहौल फिल्म के कई दृश्यों को यादगार बनाता है. अगर आप ऋषिकेश घूमने जाएं, तो इन जगहों पर पहुंचकर आपको फिल्म के कई सीन याद आ जाएंगे. यही कारण है कि ऋषिकेश आज भी फिल्म और वेब सीरीज निर्माताओं की पसंदीदा शूटिंग लोकेशन बना हुआ है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। उत्तराखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img