मोदी सरकार में मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया, राष्ट्रपति ने मंजूर किया


बिट्टू के इस्तीफे का शुरुआती कारण जो बताया जा रहा है वो यह है कि उनका राज्यसभा का कार्यकाल खत्म हो गया था और हाल के राज्यसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें कहीं से प्रत्याशी नहीं बनाया था। अब सांसद नहीं होने की वजह से उन्हें मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना पड़ा।

मोदी सरकार में मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया, राष्ट्रपति ने मंजूर किया

i

user
google_preferred_badge

केंद्र की मोदी सरकार में राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री की सलाह पर रवनीत बिट्टू का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है। बिट्टू केंद्र में रेल एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री थे। इस्तीफे के बाद बिट्टू ने एक्स पोस्ट में पीएम मोदी का आभार जताया है।

बीजेपी ने कहीं से राज्यसभा प्रत्याशी नहीं बनाया

रवनीत बिट्टू के इस्तीफे का शुरुआती कारण जो बताया जा रहा है वो यह है कि उनका राज्यसभा का कार्यकाल खत्म हो गया था और हाल ही में कई राज्यों में हुए राज्यसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्हें कहीं से राज्यसभा प्रत्याशी नहीं बनाया था। अब सांसद नहीं होने की वजह से उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना पड़ा। माना जा रहा है कि बीजेपी उन्हें पंजाब से विधानसभा चुनाव लड़ा सकती है।।

बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं

बिट्टू 2024 से केंद्रीय मंत्रिपरिषद का हिस्सा थे। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते बिट्टू 2024 में कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए थे और उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ा था हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उन्हें राजस्थान से राज्यसभा के लिए कांग्रेस नेता के. सी. वेणुगोपाल के इस्तीफे से खाली हुई सीट के शेष कार्यकाल के लिए मनोनीत किया गया था।

बिट्टू 2024 में बीजेपी में शामिल हुए थे

रवनीत सिंह बिट्टू एक बार श्रीआनंदपुर साहिब दो बार लुधियाना से कांग्रेस के सांसद रह चुके हैं। बिट्टू 2017 में जलालाबाद से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़े थे लेकिन हार गए थए। बिट्टू 2024 के लोकसभा चुनाव से ऐन पहले मार्च 2024 में बीजेपी में शामिल हुए थे। बीजेपी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में रवनीत सिंह बिट्टू को लुधियाना से लोकसभा प्रत्याशी बनाया था। लुधियाना से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने बिट्टू को 20000 से ज्यादा वोटों से हरा दिया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए




Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img