60 देशों पर नया टैरिफ, 17 देशों को 10% शुल्क
अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर ने सभी देशों पर लागू 10 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क की अवधि समाप्त होने से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को व्यापार अधिनियम की धारा 301 के तहत 60 देशों पर नए शुल्क की घोषणा की।
चीन, ब्रिटेन और जापान जैसे जिन देशों में बंधुआ मजदूरी से तैयार वस्तुओं के आयात पर रोक लगाने वाले कानून नहीं हैं, उन्हें 12.5 प्रतिशत शुल्क का सामना करना पड़ेगा।
बंधुआ मजदूरी से संबंधित ये शुल्क उन कच्चे माल पर लागू नहीं होंगे, जिन पर शुल्क लगाने से घरेलू बाजार में उनकी आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा पूरी अर्थव्यवस्था में व्यवधान पैदा करने वाले उत्पादों और अमेरिका में पर्याप्त मात्रा में उत्पादित या पैदा नहीं की जा सकने वाली वस्तुओं को भी इससे छूट दी गई है।
शुल्क का सामना करने वाले 60 देशों में भारत, कनाडा, ब्रिटेन, बांग्लादेश और पाकिस्तान समेत 17 देशों पर 10 प्रतिशत की दर लागू होगी। शेष 43 देशों को 12.5 प्रतिशत शुल्क देना होगा।




