हाथ-पैर बंधे और सिर कटे, ज्वालामुखी की राख में 3000 साल से दबे थे नरकंकाल, क्या दी गई थी इनकी बलि?


होमदुनियाअमेरिका

हाथ-पैर बंधे और सिर कटे, ज्वालामुखी की राख में 3000 साल से दबे थे इंसानी कंकाल

Last Updated:

एल साल्वाडोर में पुरातत्वविदों को करीब 3000 साल पुराने इंसान के कंकाल मिले हैं. यह जगह मेसोअमेरिका में इंसान की बलि देने के सबसे पुराने सबूतों से जुड़ी हो सकती है. इससे पहले 1970 के दशक में एल साल्वाडोर के चालचुआपा इलाके में 33 लोगों के कंकाल मिले थे, जिनमें से कई के हाथ-पैर बंधे थे. कुछ के सिर कटे हुए थे.

सेंट्रल अमेरिकी देश एल साल्वाडोर में पुरातत्वविदों को एक ऐसी खोज मिली है, जिसने इतिहास के कई पुराने रहस्यों को फिर से जगा दिया है. राजधानी सैन साल्वाडोर के पास एंटीगुओ कुस्कातलान इलाके में करीब 3000 साल पुराने इंसानी अवशेष मिले हैं. (रॉयटर्स)

संस्कृति मंत्रालय ने बताया है कि ये अवशेष लगभग 850 ईसा पूर्व के हो सकते हैं. वैज्ञानिक अब रेडियोकार्बन डेटिंग और डीएनए जांच के जरिए इनकी सही उम्र का पता लगाया जाएगा. इससे ही व्यक्ति के लिंग का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं.(रॉयटर्स)

इन अवशेषों का पता पहली बार 2 जुलाई को एक प्राचीन दफन स्थल की खुदाई के दौरान चला. खास बात यह है कि कंकाल मुंह के बल जमीन की ओर पड़ा हुआ मिला. कब्र में एक छोटी समुद्री कछुए के आकार की मिट्टी के बर्तन भी मिली है. इसके अलावा, ज्वालामुखीय राख की परतों के नीचे कसावा पौधे की शाखाओं के अवशेष भी सुरक्षित मिले हैं.(रॉयटर्स)

Add News18 as
Preferred Source on Google

वैज्ञानिक इस नई खोज की तुलना एल साल्वाडोर के प्रसिद्ध चालचुआपा पुरातात्विक जगहों से कर रहे हैं. साल 1970 के दशक में वहां 33 लोगों के कंकाल मिले थे. इनमें कई शव मुंह के बल पड़े हुए थे और उनके हाथ-पैर बंधे हुए थे. (रॉयटर्स)

कुछ कंकालों में शरीर काटने और सिर अलग करने के निशान भी मिले थे. इन्हीं वजहों से शोधकर्ताओं ने इसे मेसोअमेरिका में मानव बलि के सबसे पुराने प्रमाणों में से एक माना था. (रॉयटर्स)

पुरातत्वविद अब यह जानना चाहते हैं कि एंटीगुओ कुस्कातलान में मिला यह नया कंकाल भी किसी धार्मिक अनुष्ठान या बलि प्रथा से जुड़ा था. यह उस समय की किसी अलग सामाजिक परंपरा की कहानी बताता है.(रॉयटर्स)

विशेषज्ञों का कहना है कि यह खोज सिर्फ हड्डियों और प्राचीन वस्तुओं का संग्रह नहीं है. बल्कि यह उन सभ्यताओं की झलक है. यह आधुनिक देशों की सीमाएं बनने से हजारों साल पहले यहां रहती थीं. यह खोज मध्य अमेरिका के प्राचीन इतिहास और वहां की रहस्यमयी सभ्यताओं को समझने में एक नया अध्याय जोड़ सकती है. (रॉयटर्स)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img