Last Updated:
अगर आपने गलती से कोई रिचार्ज कर दिया है तो आपको पूरा पैसा वापस मिल सकता है. बशर्ते आप जियो के ग्राहक हैं और 2 घंटे के अंदर रिफंड के लिए आवदेन कर देते हैं. यह सुविधा किसी और ऐप से रिचार्ज करने पर नहीं मिलेगी. अगर आपके पास कॉर्पोरेट या एंटरप्राइज प्लान है तब भी आपको यह सुविधा नहीं मिलेगी.
इस सुविधा का इस्तेमाल रिचार्ज करने के बाद 3 घंटे के अंदर किया जा सकता है.
नई दिल्ली. रिचार्ज कुछ करना था हो कुछ और गया. हम में से कई ऐसे होंगे जिन्होंने इस परेशानी का सामना किया होगा. पेमेंट हो जाने के बाद जिसे पैसे मिले हैं उसी पर यह निर्भर करता था कि वह आपको रकम लौटाएगा या नहीं. लेकिन अब जियो ने ऐसा ऑप्शन दे दिया है जिसके जरिए आप एक फिक्स टाइम लिमिट के अंदर अपना पैसा वापस ले सकते हैं. हालांकि, यह सुविधा हर पेमेंट पर लागू नहीं होगी.
2 घंटे की टाइम लिमिट
अगर आपने गलती से रिचार्ज कर दिया है तो आपको 3 घंटे की विंडो मिलेगी. इस दौरान आप रिचार्ज को कैंसिल कर सकते हैं. वहीं, इंटरनेशनल रोमिंग और आईएसडी प्लान वाले ग्राहकों को 2 घंटे की मोहलत मिलेगी. लेकिन कोई रिचार्ज आगे होने वाला है यानी वह अपकमिंग स्टेटस में है तो उसे 30 दिन तक कैंसिल किया जा सकता है. आपको बता दें कि रिचार्ज कैंसिल करने का ऑप्शन महीने में सिर्फ 1 बार और साल में 3 बार ही मिलेगा.
कैसे कैंसिल करें रिचार्ज
सबसे पहले MyJio ऐप पर जाएं. वहां लॉगिन करें. इसके बाद रिचार्ज एंड हिस्ट्री सेक्शन में जाएं. रिचार्ज हिस्ट्री खोलें पोस्टपेड ग्राहक इनवॉइस हिस्ट्री में रिचार्ज ट्रांजेक्शन हिस्ट्री पर जा सकते हैं. जिस रिचार्ज को कैंसिल करना है उसके व्यू डिटेल्स पर टैप करें. अगर रिचार्ज कैंस्लेबल होगा तो कैंसिल प्लान का ऑप्शन दिख जाएगा.
नहीं दिखे ऑप्शन तो क्या करें
अगर रिचार्ज के तुरंत बाद आपको कैंसिल का बटन नहीं दिखता तो आप आधे घंटे बाद ऐप रिफ्रेश करके रिट्राई करें. फिर भी विकल्प न दिखे तो जियो डॉट पर लॉन इन करके रिचार्ज कैंसिल कर दें. लेकिन यह सारा काम 3 घंटे के अंदर हो जाना चाहिए. आपको तुरंत पैसा चाहिए तो MyJio स्टोर क्रेडिट वॉलेट में ले लीजिए. दूसरा तरीका है कि जहां से पैसा काटा गया है वहीं वापस मंगा लें. इस प्रक्रिया में 21 दिन तक का समय लग सकता है.
(डिस्क्लेमर – नेटवर्क18 और टीवी18 कंपनियां चैनल/वेबसाइट का संचालन करती हैं, जिनका नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज एकमात्र लाभार्थी है.)
About the Author

मैं जय ठाकुर, न्यूज18 हिंदी में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहा हूं. मेरा मुख्य काम बिजनेस की पेचीदा खबरों को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. फिर चाहे वह शेयर बाजार की हलचल हो, देश की इकोनॉमी क…और पढ़ें




