‘चीन ने चुरा लिया 22 करोड़ अमेरिकी मतदाताओं का डेटा’, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, FBI-CIA को दिए जांच के आदेश


मीडिया को प्रभावित करने की भी कोशिश का आरोप

ट्रंप ने दावा किया कि चीनी सरकार ने अमेरिकी पत्रकारों की पहचान करने का प्रयास किया, जिन्होंने राष्ट्रपति के खिलाफ नकारात्मक खबरें प्रकाशित की थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे पत्रकारों को और अधिक नकारात्मक रिपोर्ट प्रकाशित करने के लिए आर्थिक मदद देने की कोशिश भी की गई।

‘चीन चाहता था कि मैं अगला चुनाव हार जाऊं’

राष्ट्रपति ने कहा कि चीन की मंशा थी कि वह अगला अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव हार जाएं। उन्होंने यह भी दावा किया कि रूस, चीन, ईरान, उत्तर कोरिया और कुछ गैर-राज्य समूह अमेरिकी चुनावी ढांचे को निशाना बनाने की क्षमता रखते हैं।

‘सेव अमेरिका एक्ट’ जल्द पारित करने की अपील

अपने संबोधन के अंत में ट्रंप ने अमेरिकी नागरिकों से अपील की कि वे अपने सांसदों और सीनेटरों से संपर्क कर ‘सेव अमेरिका एक्ट’ को जल्द से जल्द पारित कराने की मांग करें। उनका कहना था कि कई राज्यों में मतदान व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है और इसे सुधारना बेहद जरूरी है।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img