Flipkart GOAT Sale: आधी कीमत पर मिल रहे हैं एलजी, सैमसंग और वोल्‍टॉस के धांसू AC


Powered by :

Last Updated:

Flipkart GOAT Sale: फ्लिपकार्ट जीओएटी सेल में 1.5 टन के स्‍मार्ट एसी पर भारी छूट मिल रही है. एलजी, सैमसंग और वोल्‍टास सहित कई कंपनियां 55 फीसदी तक डिस्‍काउंट दे रही हैं. यह सेल 9 जुलाई तक चलेगी. इसलिए आपको भी एसी लेना है तो कम पैसों में शानदार चीज घर लाने का यह सुनहरा मौका है.

ख़बरें फटाफट

आधी कीमत पर मिल रहे हैं एलजी, सैमसंग और वोल्‍टॉस के धांसू AC, कहां? जानिए Zoom

फ्लिपकार्ट सेल में एसी बहुत सस्‍ते मिल रहे हैं.

नई दिल्‍ली. फ्लिपकार्ट की GOAT Sale अब लाइव हो चुकी है. इस सेल में मोबाइल से लेकर एसी-टीवी तक पर तगड़ी छूट मिल रही है. इस समय आप 1.5 टन के एयर कंडीशनर (AC) हो आधे दाम पर खरीद सकते हैं. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर एलजी, सैमसंग और वोल्‍टास जैसे दिग्गज ब्रांड्स के प्रीमियम इनवर्टर एसी 55% तक की छूट पर मिल रहे हैं. इसके साथ ही फ्लिपकार्ट बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर का एक्स्ट्रा लाभ भी दे रहा है. सेल में 3-स्टार, 4-स्टार और 5-स्टार एनर्जी रेटिंग वाले इनवर्टर एसी की शुरुआती कीमत ₹28,000 से भी कम रखी गई है.

फ्लिपकार्ट जीओएटी सेल (Flipkart GOAT Sale) में सबसे बड़ा धमाका एलजी के लेटेस्ट मॉडल पर हुआ है. LG 2026 Model 1.5 Ton 3 Star Smart Inverter AC की ओरिजिनल कीमत ₹80,490 है. यह फ्लिपकार्ट सेल में 55% के डिस्काउंट के बाद महज ₹35,990 में मिल रहा है. इस एसी में एआई कन्वर्टिबल 6-इन-1 कूलिंग, एंटी-वायरस प्रोटेक्शन वाला एचडी फिल्टर और विराट मोड दिया गया है.

Samsung Bespoke AI एसी की कीमत भी हुई आधी

सैमसंग बिस्पोक AI 2026 मॉडल 1.5 टन 4 स्टार इन्वर्टर AC पर फ्लिपकार्ट पूरे 53% की भारी छूट दे रहा है. इसी की वजह से ₹82,990 का यह प्रीमियम एसी अब सिर्फ ₹38,990 में आपका हो सकता है. यह एसी वाई-फाई कनेक्टिविटी, वॉइस कंट्रोल और 5-स्टेप कन्वर्टिबल मोड जैसे स्मार्ट फीचर्स से लैस है. वहीं, इसका 3-स्टार वेरिएंट भी ₹78,990 की जगह 53% डिस्काउंट के साथ महज ₹36,490 में उपलब्ध है.

वोल्‍टास AC पर भी भारी छूट

भारत के सबसे पसंदीदा एसी ब्रांड्स में से एक वोल्टास ने भी डिस्काउंट के मामले में कोई कसर नहीं छोड़ी है. वोल्टास 2026 मॉडल 1.5 टन 3 स्टार स्प्लिट इनवर्टर AC फ्लिपकार्ट सेल में 44% डिस्‍काउंट पर मिल रहा है. इसकी ओरिजिनल कीमत ₹60,990 है, जो छूट के बाद अब सिर्फ ₹33,990 रह गई है. 111 से 150 वर्ग फुट तक के कमरों के लिए सुपर-इफेक्टिव इस एसी के कंप्रेसर पर कंपनी पूरे 10 साल की लंबी वारंटी भी दे रही है.

Panasonic और Hisense भी सस्‍ते में दे रहे एसी

पैनासोनिक और हाइसेंस के ऐसी पर भी भारी छूट फ्लिपकार्ट सेल में मिल रही है. पैनासोनिक 5-स्टार वाई-फ़ाई इन्वर्टर AC ₹63,500 की जगह अब ₹45,990 में मिल रहा है. इसका 3-स्टार वेरिएंट भी घटकर ₹36,990 का हो गया है. इन दोनों में मैटर सपोर्ट और DustBuster जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी मिलती है.

हाइसेंस 2026 Model 1.5 Ton AC का 3-स्टार वेरिएंट 36% छूट के साथ ₹27,490 की शुरुआती कीमत पर मिल रहा है, जबकि 5-स्टार वेरिएंट 35% डिस्काउंट के बाद ₹33,990 में उपलब्ध है.



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img