अगर आप ₹1 लाख से कम बजट में नया गेमिंग लैपटॉप खरीदने की सोच रहे हैं, तो आज मार्केट में ऑप्शन की कोई कमी नहीं है. Lenovo, ASUS, HP, Dell, MSI और Acer जैसी कंपनियां इस प्राइस रेंज में ऐसे लैपटॉप ऑफर कर रही हैं, जिनमें लेटेस्ट Intel प्रोसेसर, NVIDIA RTX ग्राफिक्स, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और फास्ट SSD स्टोरेज मिलती है.
Top Picks Across Budgets (बजट के हिसाब से कौन किसमें बेहतर)
Best Overall: Lenovo LOQ- RTX 4050, Intel Core i5-12450HX और शानदार थर्मल मैनेजमेंट के साथ ऑलराउंड परफॉर्मेंस.
Best Premium Under ₹1 Lakh: ASUS Gaming V16 – RTX 4050 GPU, दमदार डिस्प्ले और स्मूद गेमिंग एक्सपीरियंस.
Best Budget Gaming Laptop: HP Victus – कम कीमत में भरोसेमंद गेमिंग और मल्टीटास्किंग.
Best Performance: Dell G15 5530 – Intel Core i5-13450HX और बेहतर कूलिंग के साथ लंबे गेमिंग सेशन के लिए शानदार ऑप्शन.
Best Lightweight: MSI Thin 15 – हल्का डिजाइन, RTX ग्राफिक्स और स्टूडेंट्स के लिए बढ़िया ऑप्शन.
Best Creative Gaming Laptop: Acer Aspire 3D SpatialLabs Edition- RTX 2050, 4K डिस्प्ले और क्रिएटिव वर्कलोड के लिए अलग अनुभव.
सभी प्रोडक्ट की तुलना
| कैटेगरी | प्रोडक्ट | पहले | अब | डिस्काउंट |
|---|---|---|---|---|
| Best Overall | Lenovo LOQ | ₹99,990 | ₹84,990 | 15% |
| Best Premium | ASUS Gaming V16 | ₹1,09,990 | ₹94,990 | 14% |
| Best Budget | HP Victus | ₹84,999 | ₹69,990 | 18% |
| Best Performance | Dell G15 5530 | ₹1,14,990 | ₹89,990 | 22% |
| Best Lightweight | MSI Thin 15 | ₹89,990 | ₹74,990 | 17% |
| Best Creative | Acer Aspire 3D SpatialLabs Edition | ₹1,50,999 | ₹79,999 | 47% |
Which One Should You Choose? (कौन सा खरीदना सही रहेगा)
अगर आपका मुख्य फोकस Competitive Gaming जैसे Valorant, CS2 या Apex Legends है, तो RTX 4050 GPU और 144Hz या उससे ज्यादा रिफ्रेश रेट वाला लैपटॉप बेहतर रहेगा.
अगर आप गेमिंग के साथ वीडियो एडिटिंग, 3D डिजाइनिंग या कंटेंट क्रिएशन भी करते हैं, तो बेहतर डिस्प्ले और ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर वाला मॉडल चुनना फायदेमंद रहेगा. वहीं कॉलेज स्टूडेंट्स या कैजुअल गेमर्स के लिए HP Victus और MSI Thin 15 जैसे मॉडल बेहतर वैल्यू देते हैं.
Lenovo LOQ 2024 12th Gen Core i5
Buying Factors (खरीदते समय क्या देखें)
परफॉर्मेंस
गेमिंग लैपटॉप खरीदते समय सबसे पहले प्रोसेसर और GPU का कॉम्बिनेशन देखें. Intel Core i5-12450HX, i5-13420H और i5-13450HX जैसे प्रोसेसर मल्टीटास्किंग और गेमिंग दोनों में अच्छा प्रदर्शन देते हैं.
ग्राफिक कार्ड
RTX 2050 एंट्री-लेवल AAA गेमिंग के लिए अच्छा ऑप्शन है. वहीं RTX 3050 और खासकर RTX 4050 बेहतर ग्राफिक्स, DLSS सपोर्ट और भविष्य के गेम्स के लिए ज्यादा सक्षम माने जाते हैं.
ASUS Gaming V16 (2025)
डिस्प्ले
कम से कम 144Hz रिफ्रेश रेट वाला Full HD IPS डिस्प्ले चुनना बेहतर रहेगा. अगर आप फोटो या वीडियो एडिटिंग भी करते हैं, तो बेहतर कलर एक्यूरेसी वाला पैनल ज्यादा सही होगा. Acer Aspire 3D SpatialLabs जैसे मॉडल 4K डिस्प्ले के साथ क्रिएटिव यूजर्स को अलग अनुभव देते हैं.
रैम और स्टोरेज
आज के समय में 16GB RAM और 512GB SSD गेमिंग के लिए सबसे बैलेंस कॉन्फिगरेशन है. अपग्रेडेबल RAM और अडिशनल SSD स्लॉट भविष्य के लिए फायदेमंद रहते हैं.
HP Smartchoice Victus
कूलिंग सिस्टम
गेमिंग के दौरान लैपटॉप लगातार गर्म होता है. डुअल फैन, बड़े एयर वेंट और बेहतर थर्मल डिजाइन लंबे गेमिंग सेशन में परफॉर्मेंस बनाए रखने में मदद करते हैं.
बैटरी लाइफ
गेमिंग लैपटॉप में बैटरी बैकअप सामान्य लैपटॉप की तुलना में कम होता है. बेहतर गेमिंग एक्सपीरिएंस के लिए चार्जर लगाकर खेलना ज्यादा सही रहता है.
Dell G Series Intel Core i5-13450HX, 13th Gen
बिल्ड क्वालिटी
मजबूत चेसिस, टिकाऊ हिंज और अच्छी क्वालिटी का कीबोर्ड लैपटॉप की लाइफ बढ़ाते हैं. अगर आप लैपटॉप को रोज कॉलेज या ऑफिस लेकर जाते हैं, तो वजन भी जरूर देखें.
कनेक्टिविटी
Wi-Fi 6, USB Type-C, HDMI, Ethernet Port और पर्याप्त USB पोर्ट भविष्य के लिए अच्छे निवेश माने जाते हैं.
Common Mistakes Buyers Make (खरीदारी में अक्सर ऐसी गलतियां करते हैं लोग)
सिर्फ RGB Keyboard देखकर लैपटॉप खरीद लेना.GPU की बजाय केवल प्रोसेसर पर ध्यान देना.8GB RAM वाले मॉडल को चुन लेना.कूलिंग सिस्टम को अनदेखा करना.60Hz डिस्प्ले वाला गेमिंग लैपटॉप खरीद लेना.अपग्रेड ऑप्शन की जांच न करना.
Essentials vs Good-to-Have Features (जरूरी और काम के फीचर्स जो होने चाहिए)
Must-Have Features
- NVIDIA RTX Graphics
- 16GB RAM
- 512GB SSD
- 144Hz Display
- अच्छा Cooling System
- Wi-Fi 6
- Backlit Keyboard
ये फीचर्स मिल जाए तो बढ़ियां
- RTX 4050 GPU
- MUX Switch
- AI Cooling
- RGB Keyboard
- QHD या 4K Display
- Thunderbolt / USB4
- Advanced Thermal Modes
What Your Budget Gets You (बजट के हिसाब से कौन लेना समझदारी)
₹65,000- ₹75,000: RTX 2050 या RTX 3050, 16GB RAM, 512GB SSD और एंट्री-लेवल AAA गेमिंग.
₹75,000- ₹90,000: बेहतर प्रोसेसर, RTX 3050/4050, 144Hz डिस्प्ले और स्मूद गेमिंग अनुभव.
₹90,000- ₹1,00,000: RTX 4050, दमदार कूलिंग, बेहतर डिस्प्ले और कंटेंट क्रिएशन के लिए भी उपयुक्त परफॉर्मेंस.
Verdict (हमारा फैसला)
अगर आप कीमत और परफॉर्मेंस के बीच सबसे अच्छा बैलेंस चाहते हैं, तो Lenovo LOQ सबसे मजबूत ऑप्शन में से एक है. बेहतर गेमिंग और लेटेस्ट RTX 4050 GPU के लिए ASUS Gaming V16 और Dell G15 5530 भी शानदार ऑप्शन हैं. सीमित बजट वाले खरीदार HP Victus या MSI Thin 15 चुन सकते हैं. वहीं अगर आपको गेमिंग के साथ 3D डिजाइनिंग, विजुअल कंटेंट या हाई-रिजॉल्यूशन डिस्प्ले चाहिए, तो Acer Aspire 3D SpatialLabs Edition इस बजट में एक अलग और दिलचस्प ऑप्शन साबित हो सकता है.
FAQs
₹1 लाख से कम में कौन-सा GPU सबसे बेहतर है?
RTX 4050 इस प्राइस रेंज में सबसे संतुलित और भविष्य के लिए बेहतर ऑप्शन माना जाता है.
क्या RTX 2050 वाला लैपटॉप आज भी खरीदना चाहिए?
अगर आपका बजट सीमित है और आप 1080p गेमिंग करते हैं, तो RTX 2050 अभी भी अच्छा ऑप्शन हो सकता है.
क्या 16GB RAM गेमिंग के लिए पर्याप्त है?
हां, आज के अधिकांश AAA गेम्स और मल्टीटास्किंग के लिए 16GB RAM पर्याप्त मानी जाती है.
क्या गेमिंग लैपटॉप से वीडियो एडिटिंग भी की जा सकती है?
बिल्कुल. RTX GPU और Intel Core H/HX सीरीज प्रोसेसर वाले लैपटॉप वीडियो एडिटिंग, 3D डिजाइनिंग और कंटेंट क्रिएशन के लिए भी अच्छे रहते हैं.
क्या SSD जरूरी है?
हां. SSD से Windows जल्दी बूट होता है, गेम्स तेजी से लोड होते हैं और सिस्टम ज्यादा स्मूद चलता है.
क्या गेमिंग के दौरान चार्जर लगाकर इस्तेमाल करना चाहिए?
हां. अधिकतर गेमिंग लैपटॉप चार्जर से जुड़े रहने पर अपनी पूरी परफॉर्मेंस देते हैं.
क्या महंगा गेमिंग लैपटॉप हमेशा बेहतर होता है?
जरूरी नहीं. अगर आपकी जरूरत ई-स्पोर्ट्स गेमिंग या पढ़ाई के साथ हल्की गेमिंग तक सीमित है, तो ₹70,000–₹90,000 के बीच भी कई शानदार ऑप्शन उपलब्ध हैं. वहीं हाई-एंड AAA गेमिंग और क्रिएटिव वर्कलोड के लिए RTX 4050 जैसे GPU वाले मॉडल बेहतर निवेश साबित होते हैं.




