मौत के मुहाने पर आशिकी…. 1454 फीट हवा में लटककर किया शादी के लिए प्रपोज, वीडियो देख लोगों की थमी सांसे


Last Updated:

न्यूयॉर्क के मशहूर 1,454 फीट ऊंचे एम्पायर स्टेट बिल्डिंग के ट्रांसमिशन टॉवर पर बुधवार को दो स्टंटबाजों ने बिना किसी सुरक्षा गियर के चढ़ाई कर दी. मशहूर स्काईवॉकर्स एंजेला निकोलाउ और वान्या बीरकुस ने वहां शांति का संदेश देने वाला बैनर लहराया. इसके बाद, टॉवर के निचले हिस्से पर आकर युवक ने घुटनों पर बैठकर युवती को प्रपोज किया. बेहद खतरनाक बिजली वाले एंटीना पर किए गए इस स्टंट की न्यूयॉर्क पुलिस जांच कर रही है.

Zoom

न्‍यूयॉर्क पुलिस मामले की जांच कर रही है. (Instagram)

मोहब्बत की कोई सीमा नहीं होती लेकिन क्या कोई अपने प्यार का इजहार करने के लिए मौत के मुंह में कूद सकता है? न्यूयॉर्क सिटी की सबसे प्रतिष्ठित और 1,454 फीट ऊंची एम्पायर स्टेट बिल्डिंग की चोटी पर बुधवार दोपहर कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जिसने पूरी दुनिया को सन्न कर दिया. दो सिरफिरे स्टंटबाजों ने न सिर्फ इस गगनचुंबी इमारत के बैन ट्रांसमिशन टॉवर पर बिना किसी सेफ्टी गियर के चढ़ाई की बल्कि वहां हवा में लटकते हुए अंगूठी पहनाकर एक-दूसरे को प्रपोज भी कर दिया. सोशल मीडिया पर इस रोंगटे खड़े कर देने वाले स्टंट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और न्यूयॉर्क पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है.

दोपहर के वक्त जब आम पर्यटक इमारत के ऑब्जर्वेशन डेक से शहर का नजारा ले रहे थे तभी काले कपड़ों और मास्क में दो लोग सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए सार्वजनिक रूप से प्रतिबंधित रेडियो और टेलीविजन ट्रांसमिशन टॉवर (एंटीना) के बिल्कुल शीर्ष पर पहुंच गए. सैकड़ों फीट की ऊंचाई पर हवा के तेज थपेड़ों के बीच इन स्टंटबाजों को रेंगते देख नीचे खड़े लोगों की सांसें अटक गईं.

हवा में लहराया शांति का संदेश
टॉवर की पतली एंटीना पर खतरनाक तरीके से खड़े होकर इस जोड़े ने एक बड़ा सा बैनर लहराया. इस बैनर पर लिखा था, “जब प्यार की ताकत, ताकत के प्यार पर हावी हो जाएगी तब दुनिया शांति को जानेगी.” यह मशहूर विचार 19वीं सदी के ब्रिटिश राजनीतिज्ञ विलियम ग्लैडस्टोन का है. एंटीना पर करीब 30 मिनट तक रहने और सोशल मीडिया के लिए वीडियो-फोटो पोस्ट करने के बाद दोनों नीचे एक सुरक्षित प्लेटफॉर्म की ओर बढ़े. जैसे ही दोनों टॉवर के बेस प्लेटफॉर्म पर पहुंचे, वहां मौजूद लोग हैरान रह गए. मेल स्टंटबाज अचानक अपने घुटनों पर बैठ गया और अपनी महिला साथी को शादी के लिए प्रपोज कर दिया. महिला ने मुस्कुराते हुए इस प्रपोजल को स्वीकार किया, जिसके बाद दोनों ने गले लगकर एक-दूसरे को किस किया. महिला ने बाद में अपना मास्क हटाकर सगाई की अंगूठी भी फ्लॉन्ट की.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img