Last Updated:
मंगलवार को नासा हेड ने चांद पर फुटबॉल भेजने की बात कही है. इसके लिए शर्त रखी है कि यूएस को पहले फीफा वर्ल्ड कप जीतना होगा. नासा पहले ही इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर एक FIFA बॉल भेज चुका है. इसकी वजह थी यूएस की फीफा मेजबानी. यूएस मैक्सिको और कनाडा के साथ मिलकर 2026 टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है.
USA VS Turkey (रॉयटर्स)
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के प्रमुख जारेड आइजैकमैन ने अमेरिका की फुटबॉल टीम को एक अनोखा चैलेंज दिया है. उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका 2026 फीफा वर्ल्ड कप जीतता है, तो नासा उस जीत की यादगार बना देगा. इसके बदले फुटबॉल चांद पर भेजेगा.
नासा की कोशिशें जारी हैं
चंद्रमा पर इंसानी बेस बनाने की नासा की कोशिशें जारी है. इसी योजना पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इसमें आइजैकमैन ने खिलाड़ियों से कहा कि टीम यूएसए, अब काम पूरा करके दिखाइए. उन्होंने याद दिलाया कि 1971 में अपोलो-14 मिशन के दौरान अंतरिक्ष यात्री एलन शेपर्ड चांद पर गोल्फ खेल चुके हैं. अब नासा उससे एक कदम आगे बढ़ना चाहता है.
आइजैकमैन ने कहा कि वे एलन शेपर्ड का रिकॉर्ड पीछे छोड़ेंगे. अगर अमेरिका वर्ल्ड कप जीतता है, तो हम फुटबॉल को चांद तक पहुंचाएंगे. नासा पहले ही 2026 फीफा वर्ल्ड कप के मौके पर एक आधिकारिक फुटबॉल अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन भेज चुका है. अब अगला टारगेट उसे चांद तक पहुंचाना है.
एलन शेपर्ड ने खेला था गोल्फ
एलन शेपर्ड अमेरिका के मशहूर अंतरिक्ष यात्री थे. वे चांद पर कदम रखने वाले पांचवें इंसान थे और अमेरिकी अंतरिक्ष कार्यक्रम के शुरुआती दौर के सबसे महत्वपूर्ण अंतरिक्ष यात्रियों में गिने जाते हैं. मिशन के अंत में एलन शेपर्ड अपने साथ छिपाकर लाया गया एक छोटा गोल्फ क्लब और दो गोल्फ बॉल निकाल लाए. उन्होंने चांद पर दो शॉट लगाए. कम गुरुत्वाकर्षण की वजह से गेंद पृथ्वी की तुलना में कहीं ज्यादा दूर गई. यह अंतरिक्ष इतिहास के सबसे यादगार और चर्चित पलों में से एक माना जाता है.
फुलबॉल मिशन के लिए बनेगी जगह
नासा के मून बेस कार्यक्रम के प्रबंधक कार्लोस गार्सिया-गालन ने भी इस प्लान की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि अगर अमेरिकी टीम वर्ल्ड कप जीत जाती है तो फुटबॉल के लिए भी मिशन में जगह बनाई जाएगी. इसके लिए कुछ वैज्ञानिक तकनीक और टूल्स की जरूरत होगी.
हालांकि, उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब सब कुछ अमेरिकी पुरुष फुटबॉल टीम पर निर्भर है. अगर टीम ट्रॉफी जीतकर लौटती है, तो फुटबॉल भी इतिहास रचते हुए चांद तक पहुंच जाएगी.
About the Author

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…और पढ़ें




