मास शूटिंग से दहला जर्मनी का शहर स्टाड, 5 लोगों की मौत, कई घायल, दो संदिग्ध आरोपी गिरफ्तार


मृतकों और घायलों की पहचान को लेकर सिर्फ इतना बताया गया है कि सभी वयस्क थे। घायलों की सटीक संख्या अभी स्पष्ट नहीं की गई है। स्टाड पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और जैसे-जैसे नई जानकारी मिलेगी, उसे सार्वजनिक किया जाएगा।

मास शूटिंग से दहला जर्मनी का शहर स्टाड, 5 लोगों की मौत, कई घायल, दो संदिग्ध आरोपी गिरफ्तार

i

user
google_preferred_badge

उत्तरी जर्मनी के स्टाड शहर में सोमवार को मास शूटिंग की भयावह वारदात हुई। गोलीबारी में पांच लोगों के मारे जाने और कई लोगों के घायल होने की खबर है। पुलिस के अनुसार, दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें कथित मुख्य हमलावर भी शामिल है। पूरे इलाके में बड़े पैमाने पर पुलिस अभियान जारी है। स्टाड की आबादी करीब 50 हजार है और यह हैम्बर्ग के पश्चिम में स्थित है।

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, घटना स्टाड शहर के डैंकर्सश्ट्रासे इलाके में हुई। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे घटनास्थल से दूर रहें और आपातकालीन सेवाओं के निर्देशों का पालन करें। स्थानीय मीडिया के अनुसार इलाके में काफी देर तक गोलियों की आवाज सुनाई देती रही।

जर्मन समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक, पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शहर के केंद्र स्थित एक युवा केंद्र (यूथ सेंटर) के पास गोलीबारी हुई। हालांकि, कुछ अन्य मीडिया रिपोर्ट्स में घटनास्थल को मदर एंड चाइल्ड शेल्टर भी बताया गया है। पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिलहाल हमले का मकसद और परिस्थितियां स्पष्ट नहीं हैं।

मृतकों और घायलों की पहचान को लेकर सिर्फ इतना बताया गया है कि सभी वयस्क थे। घायलों की सटीक संख्या अभी स्पष्ट नहीं की गई है। स्टाड पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और जैसे-जैसे नई जानकारी मिलेगी, उसे सार्वजनिक किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें कथित मुख्य हमलावर भी शामिल है। घटनास्थल और उससे जुड़ी अन्य जानकारियों की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।

स्टाड शहर की आबादी करीब 50 हजार है और यह हैम्बर्ग के पश्चिम में स्थित है। पिछले आठ महीनों में ये मास शूटिंग की चौथी वारदात है। 20 फरवरी 2026 को स्ट्रुलेंडॉर्फ, बवेरिया में एक शख्स ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। कुछ ऐसा ही जनवरी, की 25 तारीख को भी हुआ था। तब बर्लिन के टियरगार्टन के एक अपार्टमेंट में पारिवारिक विवाद के दौरान चार लोग घायल हो गए थे। 25 नवंबर 2025 को भी रुतलिंगेन में एक शख्स ने अपनी बहन की उसके अपार्टमेंट में गोली मारकर हत्या कर दी, फिर अपने सेंट जोहान स्थित व्यवसाय में जाकर अपने दो बच्चों की हत्या कर दी। इसके बाद वह पफुलिंगेन स्थित अपने घर गया और अपने साथी और खुद को मार डाला।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए




Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img