बीवी को खाई में धकेला, इंश्योरेंस के पैसे से 20 साल तक की मौज, पुराने पाप से खुला राज, खुद को पीट-पीटकर मारा


Last Updated:

अमेरिका के रहने वाले शख्स पर आरोप थे कि उसने अपनी बीवी की हत्या चट्टान से धकेल कर की है. उसके बाद लाइफ इंश्योरेंस का पैसा लेकर 20 साल तक उसने आलिशान जिंदगी बिताई. लेकिन बाद में पुलिस के हाथ ऐसे सबूत लगे कि उस पर मामला चलाया गया. अब कोर्ट में मामला चलने से पहले आरोपी की मौत हो गई. मौत की वजह खुद को चोट पहुंचाना है.

Zoom

पत्नी की हत्या (AI Generated Photo)

अमेरिका में करीब 20 साल पुराने एक चर्चित मामले का अंत ऐसे हुआ, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी. एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी को पहाड़ से धक्का देकर मारा. बाद में इंश्योरेंस के पैसे से 20 साल तक मौज की जिंदगी जीता रहा. लेकिन उसका एक पुरान पाप सामने आया, जिसने उसकी बीवी की हत्या का मामला खोल दिया. हत्या के मुकदमे की सुनवाई शुरू होने से पहले ही मौत हो गई.

अधिकारियों की मानें तो उसकी मौत खुद को पहुंचाई चोट के चलते हुई है. इसके बाद मृतक महिला के माता-पिता ने कहा कि उन्हें आखिरकार मानसिक शांति मिल गई है.

ये है पूरा मामला

यह मामला 2006 का है. 29 साल की बर्नैडेट वेंडर मीर अपने पति डेविड वेंडर मीर के साथ यूटा के मशहूर जियोन नेशनल पार्क घूमने गई थीं. वहीं एंजेल्स लैंडिंग नाम की खतरनाक चट्टान से गिरकर उनकी मौत हो गई. उस समय इसे हादसा माना गया था.

पुराने पाप से खुल गई पोल

लेकिन साल 2022 में एक महिला के नए खुलासे के बाद पुलिस ने जांच दोबारा शुरू की. महिला ने आरोप लगाया कि डेविड ने नाबालिग रहते उसका शोषण किया था. उसने कहा था कि अगर उसकी पत्नी रास्ते से हट जाए तो वे साथ रह सकते हैं.

जांच के दौरान मिले अहम सबूत

जांच के दौरान पुलिस को कई ऐसे सबूत मिले, जिनसे शक गहरा गया. पता चला कि यात्रा से कुछ समय पहले डेविड ने अपनी बीवी का लाइफ इंश्योरेंस 1.5 लाख डॉलर से बढ़ाकर 5.5 लाख डॉलर कर दिया था. बीवी की मौत के बाद उसे करीब 5.67 लाख डॉलर की बीमा राशि भी मिली. इन पैसों से वो 20 साल तक मौज करता रहा.

‘खुद को पहुंचाई चोटें’

इन सबूतों के आधार पर इस साल उस पर हत्या और बीमा धोखाधड़ी के आरोप लगाए गए थे. लेकिन कोर्ट में पेशी से ठीक पहले उसकी मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि उसकी मौत खुद को पहुंचाई गई चोटों के कारण हुई.

मृतका के माता-पिता ने जताई खुशी

बर्नैडेट की मां लॉरा ने कहा कि वो खुश हैं  कि अब यह सब खत्म हो गया. वो फिर से कोर्ट में जाकर उस दर्द को नहीं जीना चाहती थीं. उसकी मौत ने हमारे उस विश्वास को और मजबूत कर दिया कि उनकी बेटी के साथ गलत हुआ था.

बर्नैडेट के माता-पिता का कहना है कि उनकी बेटी बहुत मेहनती और लोगों की मदद करने वाली थी. वे पिछले 20 साल से न्याय का इंतजार कर रहे थे. अब भले ही अदालत में मुकदमा नहीं चल पाया, लेकिन उन्हें लगता है कि इस मामले का अंत हो गया है. उनकी बेटी को आखिरकार न्याय मिल गया.

About the Author

authorimg

सज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…और पढ़ें



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

spot_imgspot_img