किन वजहों से दबाव में हैं सोने-चांदी के दाम?
हाल ही में हॉरमुर्ज स्ट्रेज के पास अमेरिका और ईरान के बीच हुए हमलों के बाद कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है, जिससे वैश्विक स्तर पर महंगाई की चिंताएं फिर बढ़ी हैं। इन परिस्थितियों के बीच सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग में कमी देखी गई है। वहीं केडिया एडवाइजरी के मुताबिक, अमेरिकी पीसीई (PCE) महंगाई के ताजा आंकड़े अनुमान के अनुरूप रहे हैं, जिसके बाद फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीदें कुछ कम हुई हैं।
केडिया एडवाइजरी के निदेशक अजय केडिया के अनुसार, फिलहाल बाजार सतर्क रुख अपनाए हुए है। ऊर्जा की कीमतों में मामूली सुधार के बीच कीमती धातुओं में मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। अब निवेशकों की नजर अमेरिकी नौकरियों के आंकड़ों और आईएसएम (ISM) मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई रिपोर्ट पर टिकी हुई है।




