6 Vande Bharat Routes: मानूसन में भूलकर भी मिस न करें भारत के इन 6 खूबसूरत वंदे भारत रूट्स का सफर, खिड़की से देखने को मिलेगा स्वर्ग जैसा नज़ारा!


Last Updated:

6 Vande Bharat Routes: अगर आप भी मानूसन के मौसम में ट्रेन से घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो इन 6 खूबसूरत वंदे भारत रूट्स को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें.

6 Vande Bharat Routes: भारत में, वंदे भारत एक्सप्रेस ने रेल यात्रा को पहले से कहीं ज़्यादा तेज़, आरामदायक और आधुनिक बना दिया है. हालांकि, वंदे भारत के कुछ रूट ऐसे हैं जहां यात्रा सिर्फ़ मंज़िल तक पहुंचने का जरिया नहीं, बल्कि अपने आप में एक यादगार अनुभव है. खासकर मॉनसून के मौसम में जब पहाड़ हरियाली से ढके होते हैं, झरने पूरे ज़ोर से गिरते हैं और बादल घाटियों में उतर आते हैंतो ट्रेन से दिखने वाले नज़ारे किसी स्वर्ग से कम नहीं होते. ऐसे में अगर आप बारिश के मौसम में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो अपनी यात्रा की लिस्ट में इन छह खूबसूरत वंदे भारत रूट को ज़रूर शामिल करें….

1. मुंबई - मडगांव वंदे भारत: यह रूट कोंकण रेलवे के सबसे खूबसूरत नज़ारों में से एक है. मानसून के मौसम में रास्ते में हरे-भरे पहाड़, गहरी घाटियां, सुरंगें और सैकड़ों झरने देखने को मिलते हैं. समुद्र और पहाड़ों का शानदार संगम इस यात्रा को सचमुच यादगार बना देता है.

1. मुंबई – मडगांव वंदे भारत: यह रूट कोंकण रेलवे के सबसे खूबसूरत नज़ारों में से एक है. मानसून के मौसम में रास्ते में हरे-भरे पहाड़, गहरी घाटियां, सुरंगें और सैकड़ों झरने देखने को मिलते हैं. समुद्र और पहाड़ों का शानदार संगम इस यात्रा को सचमुच यादगार बना देता है.

2. मुंबई - सोलापुर वंदे भारत : इस रूट पर पश्चिमी घाट की हरियाली और छोटे-छोटे झरने यात्रियों का मन मोह लेते हैं. रास्ते के प्राकृतिक नज़ारे पूरी यात्रा के दौरान एक रोमांचक अनुभव देते हैं.

2. मुंबई – सोलापुर वंदे भारत : इस रूट पर पश्चिमी घाट की हरियाली और छोटे-छोटे झरने यात्रियों का मन मोह लेते हैं. रास्ते के प्राकृतिक नज़ारे पूरी यात्रा के दौरान एक रोमांचक अनुभव देते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

3. बेंगलुरु - मैसूरु वंदे भारत : अगर आप दक्षिण भारत की प्राकृतिक सुंदरता देखना चाहते हैं, तो यह रूट सबसे अच्छा विकल्प है. मॉनसून के मौसम में, खेतों और हरियाली से लेकर घने पहाड़ों तक फैली यह यात्रा बेहद मनमोहक हो जाती है.

3. बेंगलुरु – मैसूरु वंदे भारत : अगर आप दक्षिण भारत की प्राकृतिक सुंदरता देखना चाहते हैं, तो यह रूट सबसे अच्छा विकल्प है. मॉनसून के मौसम में, खेतों और हरियाली से लेकर घने पहाड़ों तक फैली यह यात्रा बेहद मनमोहक हो जाती है.

4. देहरादून – नई दिल्ली वंदे भारत: उत्तराखंड से शुरू होने वाला यह रूट शानदार नज़ारे पेश करता है. शिवालिक की पहाड़ियां, घने जंगल और बारिश से भीगे नज़ारे यात्रियों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं.

5. न्यू जलपाईगुड़ी – गुवाहाटी वंदे भारत: भारत की यह रेल यात्रा अपने शानदार नज़ारों के लिए जानी जाती है, जिसमें चाय के बागान, नदियां, घने जंगल, रेनफॉरेस्ट और ऊंचे पहाड़ शामिल हैं. यहां प्रकृति अपने सबसे शानदार रूप में दिखाई देती है.

6. श्री माता वैष्णो देवी कटरा – नई दिल्ली वंदे भारत: कटरा से दिखने वाले पहाड़ी इलाके और हरियाली पर्यटकों को आकर्षित करते हैं. मॉनसून के मौसम में यह रूट और भी आकर्षक लगता है, जिसमें हरे-भरे नज़ारों और पहाड़ों का अद्भुत मेल देखने को मिलता है.

अगर आप बिना ज़्यादा थकान के भारत की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेना चाहते हैं, तो वंदे भारत एक्सप्रेस के ये छह शानदार रूट आपके लिए बेहतरीन विकल्प हैं। पहाड़ों, झरनों और हरियाली वाले नज़ारे इस यात्रा को जीवन भर की यादगार बना देंगे.

अगर आप बिना ज़्यादा थकान के भारत की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेना चाहते हैं, तो वंदे भारत एक्सप्रेस के ये छह शानदार रूट आपके लिए बेहतरीन विकल्प हैं। पहाड़ों, झरनों और हरियाली वाले नज़ारे इस यात्रा को जीवन भर की यादगार बना देंगे.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img