मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि तबादलों की सूची बीजेपी कार्यालय में तैयार की गई और निर्वाचन आयोग ने केवल इसे लागू किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल के बाहर के कुछ अधिकारियों को बीजेपी को चुनावी प्रक्रिया में सहायता देने के लिए लाया गया है। बनर्जी ने कहा, “बीजेपी की मदद के लिए राज्य के बाहर से कुछ लोगों को लाया गया है।”
निर्वाचन आयोग पर राजनीतिक दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए टीएमसी प्रमुख ने कहा कि आयोग बीजेपी की ओर से “अच्छा खेल खेल रहा है। उन्हें सीधे बीजेपी के लिए प्रचार करना चाहिए।” उन्होंने दावा किया, “अधिकारियों को इसलिए बदला गया है, ताकि बिना किसी बाधा के बीजेपी को धन और हथियार आसानी से हस्तांतरित किए जा सकें।”





