बोकारो का सत्खटिया वॉटरफॉल, यहां दो झरनों का है संगम, मानसून में स्वर्ग जैसा नजारा


Last Updated:

Satkhatiya Waterfall Bokaro: अगर आप मानसून में किसी खूबसूरत और शांत प्राकृतिक स्थल की तलाश में हैं, तो बोकारो और धनबाद के दामोदर सीमा नागदा में स्थित सत्खटिया वॉटरफॉल आपके लिए बेहतरीन जगह हो सकती है. यहां घने जंगलों और विशाल चट्टानों के बीच एक साथ दो झरनों का अद्भुत दृश्य देखने को मिलता है. मानसून के दौरान दूर दराज इलाकों से पर्यटक घूमने के लिए आते हैं.

बरसात के दौरान सत्खटिया वॉटरफॉल कि खूबसूरती दोगुनी हो जाती है क्योंकि बारिश के मौसम में दोनों झरनों का जलप्रवाह तेज हो जाता है. पूरा इलाका किसी कलाकार की खूबसूरत पेंटिंग जैसी दिखती है.

वॉटरफॉल के सामने फैले विशाल चट्टानें पर्यटकों के लिए पसंदीदा फोटो प्वाइंट बन जाता है. इन चट्टानों के ऊपर युवा दोनों हाथ फैलाकर ‘शाहरुख खान पोज’ में तस्वीरें और सेल्फी खिंचवाते हैं और दिन‌ को यादगार बनाते हैं.

सत्खटिया वॉटरफॉल खूबसूरती के अलावा रोचक लोककथा के लिए भी प्रचलित है. नागदा गांव के अर्जुन महतो के अनुसार इस जलप्रपात के पास दामोदर नदी किनारे एक अत्यंत गहरा गड्ढा मौजूद है. मान्यता है कि किसी दौर में उसकी गहराई मापने के लिए सात खटियाओं की रस्सियों को जोड़ना पड़ा था.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इसी वजह से इस स्थान का नाम ‘सत्खटिया वॉटरफॉल’ पड़ गया. हालांकि यह सिर्फ लोकमान्यता है. बता दें कि सत्खटिया वॉटरफॉल बोकारो के तेलमच्चो ब्रिज से लगभग 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.

जहां सड़क मार्ग के जरिए आसानी से पहुंचा जा सकता है. वहीं, मानसून के दौरान यहां आने वाले पर्यटकों को फिसलन वाली चट्टानों और तेज जलधारा के आसपास सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. इसके अलावा यहां पहुंचने के लिए गूगल मैप की भी मदद ले सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img