Last Updated:
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा है कि कीर स्टार्मर यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे. वह इमिग्रेशन और एनर्जी पर बुरी तरह विफल रहे. अगली लाइन में उन्होंने लिखा वो उनके अच्छे भविष्य की कामना करते हैं.
डोनाल्ड ट्रंप.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन की राजनीति में हलचल मचाने वाला एक बड़ा दावा किया है. ट्रंप का कहना है कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बहुत जल्द अपने पद से इस्तीफा देने वाले हैं. हमेशा की तरह अपने बेबाक अंदाज में ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा जिसमें दावा किया है. इससे पहले उन्होंने मेलोनी को लेकर भी टिप्पणी की थी.
ट्रुथ सोशल पर की अपनी पोस्ट में ट्रंप ने लिखा है कि कीर स्टार्मर दो सबसे जरूरी मोर्चों इमिग्रेशन और एनर्जी पर बुरी तरह फेल रहे हैं. उन्होंने तंज भरे अंदाज में कीर स्टार्मर को आगे के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं हालांकि, ट्रंप ने इस बात का कोई सबूत नहीं दिया कि उन्हें यह अंदर की खबर कैसे मिली.
लंदन में इस्तीफे की सुगबुगाहट तेज
भले ही ट्रंप ने बिना सबूत के यह बात कही हो, लेकिन ब्रिटेन के बड़े-बड़े अखबारों जैसे द गार्जियन’ और द संडे टेलीग्राफ की रिपोर्ट भी इसी तरफ इशारा कर रही हैं. खबरों की मानें तो प्रधानमंत्री स्टार्मर पर इस्तीफा देने का भारी दबाव है. दावे हैं कि वे सोमवार को ही अपनी विदाई का एलान कर सकते हैं. वे अपने सरकारी बंगले चेकर्स में अपनी फैमिली और खास दोस्तों के साथ बैठकर आगे की प्लानिंग कर रहे हैं.
अपनी ही पार्टी के नेता बने मुसीबत
स्टार्मर की इस मुश्किल के पीछे उनकी ही लेबर पार्टी के एक नेता एंडी बर्नहैम हैं. बर्नहैम ने हाल ही में एक बड़ा चुनाव जीता है. इसी जीत के बाद पार्टी के अंदर ही स्टार्मर को हटाकर बर्नहैम को नया पीएम बनाने की मांग तेज हो गई है. पिछले कुछ समय से स्टार्मर की सरकार कई घोटालों, मंत्रियों के इस्तीफों और चुनावों में मिली करारी हार से घिरी हुई है. यही वो वजह थी कि उनकी कुर्सी पहले ही डगमगा रही थी.
10 साल में 7वां प्रधानमंत्री!
ब्रिटेन की राजनीति में पिछले कुछ सालों से आया इस्तीफा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. अगर कीर स्टार्मर भी अपने पद से हट जाते हैं, तो ब्रिटेन में पिछले 10 सालों के भीतर यह सातवां प्रधानमंत्री होगा. आधुनिक इतिहास में किसी भी बड़े देश के लिए इतनी जल्दी-जल्दी पीएम बदलना वाकई एक अनोखा और हैरान करने वाला रिकॉर्ड है.
About the Author

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से अधिक का अनुभव है और फिलहाल अभी सीनियर सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले इनशॉर्ट्स औ…और पढ़ें




