IRCTC | food in train | Free food when the train is late | how to get free train food


नई दिल्‍ली. मौजूदा समय कोहरे की वजह से तमाम ट्रेनें रोजाना देरी से चल रही हैं. इनमें शताब्‍दी, राजधानी जैसी प्रीमियम ट्रेनों से लेकर सुपरफास्‍ट और मेल तक शामिल हैं. ऐसे में सबसे बड़ी परेशानी खाने की हो जाती है, क्‍योंकि यात्री ट्रेन गंतव्‍य पहुंचने के समय के अनुसार खाने पीने का समान लेकर चलते हैं. पर सर्दियों में अगर आप प्रीमियम ट्रेनों में सफर कर रहे हैं तो लेट होने पर फ्री में खाना चाह रहे हैं तो आपको टिकट बुक के साथ खाना जरूर बुक करना चाहिए, वरना ट्रेन लेट होने पर आपकी जेब हल्‍की हो सकती है.

आईआरसीटीसी ( IRCTC) शताब्‍दी, राजधानी, तेजस, वंदेभारत, दूरंतो जैसी प्रीमियम ट्रेनों समेत तमाम मेल और एक्‍सप्रेस में रोजाना 16 लाख मील से अधिक की सप्‍लाई करता है. बेहतर गुणवत्‍ता के लिए पिछले तीन माह में 100 बेस किचेन बनाई गयी हैं. यही से ट्रेनों में खाना सप्‍लाई किया है.

क्‍यों जरूरी है सर्दियों में खाना बुकिंग

ट्रेनों में सफर के दौरान कई लोग आईआरसीटीसी का खाना खाने के बजाए घर से बना खाना ले जाते हैं और सफर के दौरान खाते हैं. हालां‍कि अगर ट्रेन समय से गंतव्‍य तक पहुंच जाए तो ठीक है, लेकिन लेट हो जाए तो ऐसे यात्रियों को परेशानी हो सकती है. क्‍योंकि ट्रेन ज्‍यादा लेट हो जाए और भूख लगने पर आपको आईआरसीटीसी द्वारा ट्रेन में सप्‍लाई किया जा रहा खाना खरीदकर खाना पड़ेगा. जो सामान्‍य बुकिंग करने वाले खाना से महंगा होगा. इस तरह बगैर मील बुक किए सफर करने वाले लोगों को महंगा खाना खरीदना पड़ सकता है.

किन यात्रियों को फ्री में दिया जाता है खापा

आईआरसीटीसी उन यात्रियों को फ्री में खाना उपलब्‍ध कराता है, जो पहले से मील बुककर चलते हैं. उन यात्रियों से ट्रेन लेट होने में खाने का पैसा नहीं लिया जाता है.

तीन मील तक मिल सकता है फ्री

टिकट बुकिंग के साथ अगर आपने खाना बुक किया है तो आपको तीन मील तक फ्री मिल सकता है. पिछले दिनों में वंदेभारत में आईआरसीटीसी ने यात्रियों को तीन मील एक्‍स्‍ट्रा उपलब्‍ध कराएं हैं.

पोहा और राजमा चावल भी

वंदेभारत अधिक लेट चल रही थी, इस वजह से इसमें खिचड़ी के अलावा पोहा, राजमा चावल जैसे स्‍वादिष्‍ट व्‍यंजन उपलब्‍ध कराए गए हैं.



Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img