Last Updated:
OnePlus Pad 3 Pro चीन में लॉन्च हो गया है. इसमें 13.2 इंच 144Hz डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 16GB तक RAM, 512GB स्टोरेज और 13,380mAh बैटरी के साथ 67W फास्ट चार्जिंग मिलती है. जानिए कीमत और फीचर्स.
OnePlus का सबसे पावरफुल टैबलेट लॉन्च, बड़ी बैटरी और प्रीमियम फीचर्स से लैस
वनप्लस ने चीन में अपना नया फ्लैगशिप टैबलेट वनप्लस Pad 3 Pro लॉन्च कर दिया है. यह टैबलेट पिछले साल आए वनप्लस Pad 2 Pro का अपग्रेडेड वर्जन है और दमदार परफॉर्मेंस के साथ कई प्रीमियम फीचर्स लेकर आया है. कंपनी ने इसे खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया है, जो बड़े डिस्प्ले, हाई-एंड परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ वाला टैबलेट चाहते हैं.
वनप्लस Pad 3 Pro में 13.2 इंच का बड़ा LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 3392×2400 पिक्सल रेजोलूशन और 144Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ आता है. डिस्प्ले 1000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, Dolby Vision और HDR Vivid सपोर्ट करता है. ऐसे में वीडियो देखने, गेमिंग और मल्टीटास्किंग का एक्सपीरिएंस काफी शानदार होने वाला है.
परफॉर्मेंस के लिए टैबलेट में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे Adreno 840 GPU के साथ जोड़ा गया है. यह टैबलेट 16GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ आता है. इसके चलते यूजर्स को तेज स्पीड और स्मूद परफॉर्मेंस का एक्सपीरिएंस मिलेगा.
फोटोग्राफी और वीडियो कॉलिंग के लिए टैबलेट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. रियर कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है. वहीं ऑडियो एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें आठ स्पीकर और ड्यूल माइक्रोफोन का सेटअप दिया गया है.
बैटरी की बात करें तो वनप्लस Pad 3 Pro में 13,380mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है. इससे यूजर्स लंबे समय तक बिना रुकावट काम कर सकते हैं.
कितनी है इसकी कीमत?
कीमत की बात करें तो चीन में इसके 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 4,400 युआन (करीब 61,400 रुपये) रखी गई है. वहीं 16GB RAM + 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 5,400 युआन (करीब 75,500 रुपये) है. प्रीमियम फीचर्स और दमदार हार्डवेयर के साथ वनप्लस Pad 3 Pro फ्लैगशिप टैबलेट सेगमेंट में मजबूत दावेदारी पेश करता है.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें




