5 Train Journeys In Monsoon : मानसून में जन्नत बन जाते हैं भारत के ये 5 रेल मार्ग, ट्रेन की खिड़की से नहीं हटेगी आपकी नजर!

Last Updated:

5 Train Journeys In Monsoon : अगर आप मॉनसून के मौसम में यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो ट्रेन का सफ़र एक यादगार अनुभव हो सकता है. भारत में कुछ ऐसे रेल रूट हैं जो बारिश के मौसम में किसी स्वर्ग से कम नहीं लगते.

5 Iconic Train Journeys In Monsoon: मानसून के मौसम के आते ही भारत के कई इलाके हरियाली की चादर से ढंक जाते हैं. झरने, बादलों को छूती घाटियां और घने जंगल यहां के नज़ारों की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं. अगर आप मानसून में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ट्रेन का सफ़र वाकई यादगार अनुभव हो सकता है. भारत में कई ऐसे रेल रूट हैं जो बारिश के मौसम में किसी स्वर्ग से कम नहीं लगते. आइए जानते हैं ऐसे ही 5 शानदार रेल रूट के बारे में, जहां के नज़ारे इतने मनमोहक होते हैं कि आप अपनी नज़रें हटा नहीं पाएंगे…

1. कोंकण रेलवे, महाराष्ट्र-गोवा: मानसून के दौरान कोंकण रेलवे का सफ़र भारत के सबसे खूबसूरत ट्रेन रूट में से एक माना जाता है. यह रेल लाइन पश्चिमी घाट से होकर गुज़रती है, जहां रास्ते में सुरंगें, झरने और घने हरे-भरे जंगल मिलते हैं. बारिश के मौसम में यहां का नज़ारा किसी फ़िल्म जैसा लगता है.

2. कालका-शिमला रेल रूट: कालका-शिमला टॉय ट्रेन का सफ़र जो UNESCO की वर्ल्ड हेरिटेज साइट है. मानसून के दौरान और भी खास हो जाता है. रास्ते में पड़ने वाली पहाड़ियां, बादल और देवदार के जंगल यात्रियों का मन मोह लेते हैं. 100 से ज़्यादा सुरंगें और कई पुल इस सफ़र को वाकई रोमांचक बनाते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

3. दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे: पश्चिम बंगाल का यह मशहूर रेल रूट मानसून के दौरान शानदार नज़ारे दिखाता है. टॉय ट्रेन पहाड़ों के बीच धीरे-धीरे चलती है, जिससे रास्ते में चाय के बागान, धुंध से ढकी घाटियां और खूबसूरत गांव दिखाई देते हैं.

4. मडगांव से कैसल रॉक रूट: गोवा और कर्नाटक को जोड़ने वाला यह रेल रूट मानसून के दौरान बेहद मनमोहक हो जाता है. जब ट्रेन दूधसागर झरने के पास से गुज़रती है, तो यात्रियों को शानदार नज़ारे देखने को मिलते हैं. बारिश के मौसम में झरना पूरे ज़ोर के साथ गिरता है. यह नज़ारा कैमरे में कैद करने लायक होता है.

5. जम्मू से उधमपुर रेल रूट: उत्तर भारत का यह रेल रूट भी मानसून के दौरान बहुत खूबसूरत लगता है. ऊंचे पहाड़, गहरी घाटियां और बादलों से घिरे नज़ारे यात्रियों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं. यह रूट आधुनिक इंजीनियरिंग और प्राकृतिक सुंदरता का एक शानदार मेल है.

मानसून में ट्रेन से सफ़र क्यों करें?: ट्रेन का सफ़र आपको प्रकृति के करीब लाता है. मानसून के दौरान पहाड़, झरने और हरियाली अपने सबसे खूबसूरत रूप में दिखाई देते हैं. इसीलिए मानसून के मौसम में इन रूटों पर सफ़र करना किसी सपने जैसा अनुभव होता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img