ASUS, HP या Lenovo? 85 हजार रुपये में कौन सा गेमिंग लैपटॉप खरीदने में फायदे का सौदा


Powered by :

Last Updated:

अगर आप 85,000 रुपये से कम बजट में नया Gaming Laptop खरीदने की सोच रहे हैं, तो ASUS, HP, Lenovo और Acer के ये टॉप 5 मॉडल शानदार परफॉर्मेंस, RTX ग्राफिक्स और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

ASUS, HP या Lenovo? 85 हजार रुपये में कौन सा गेमिंग लैपटॉप खरीदने में फायदाZoom

गेमिंग के साथ वीडियो एडिटिंग भी करेंगे? ये लैपटॉप हैं बेस्ट

आज के समय में गेमिंग लैपटॉप खरीदना पहले की तुलना में काफी मुश्किल हो गया है. वजह ये है कि कई लैपटॉप्स कागज पर लगभग एक जैसे स्पेसिफिकेशंस के साथ आते हैं, लेकिन असली परफॉर्मेंस प्रोसेसर, ग्राफिक्स कार्ड, कूलिंग सिस्टम और डिस्प्ले की वजह से काफी अलग हो सकती है. अच्छी बात ये है कि 85 हजार रुपये से कम के बजट में अब RTX 3050 और RTX 4050 जैसे पावरफुल GPU वाले लैपटॉप आसानी से मिल रहे हैं.

अगर आप ऐसा लैपटॉप चाहते हैं जो गेमिंग के साथ-साथ पढ़ाई, ऑफिस वर्क, वीडियो एडिटिंग और रोजमर्रा के काम भी आसानी से संभाल सके, तो ये 5 मॉडल आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं.

ASUS Gaming V16 RTX 4050
लगभग 84,690 रुपये की कीमत वाला ये लैपटॉप इस बजट में सबसे दमदार ऑप्शन माना जा सकता है. इसमें NVIDIA RTX 4050 GPU और इंटेल कोर 5 210H प्रोसेसर दिया गया है. ये कॉम्बिनेशन नए AAA गेम्स को बेहतर ग्राफिक्स और स्मूद फ्रेम रेट के साथ चलाने में सक्षम है. इसके अलावा 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले गेमिंग अनुभव को और बेहतर बनाता है.

HP Victus RTX 3050 (Core i5-14450HX)
करीब 82,836 रुपये की कीमत वाला ये लैपटॉप परफॉर्मेंस और वैल्यू का शानदार संतुलन देता है. इसमें कोर i5-14450HX प्रोसेसर, RTX 3050 GPU और 16GB RAM मिलती है. ये सिर्फ गेमिंग ही नहीं बल्कि वीडियो एडिटिंग, मल्टीटास्किंग और कंटेंट क्रिएशन जैसे कामों के लिए भी अच्छा ऑप्शन है.

HP Victus RTX 3050 (Core i5-13420H)
अगर आपका बजट 80 हजार रुपये के आसपास है, तो ये मॉडल काफी आकर्षक साबित हो सकता है. इसमें RTX 3050 ग्राफिक्स, 144Hz डिस्प्ले और 16GB RAM दी गई है. Valorant, CS2, GTA V, EA FC और Fortnite जैसे लोकप्रिय गेम्स आसानी से खेले जा सकते हैं.

Acer ALG Core i7 RTX 3050
करीब 85 हजार रुपये की कीमत वाला यह लैपटॉप उन लोगों के लिए बेहतर है जो गेमिंग के साथ-साथ भारी प्रोसेसिंग वाले काम भी करते हैं. इसमें Core i7 प्रोसेसर और RTX 3050 GPU मिलता है. वीडियो एडिटिंग, प्रोग्रामिंग और मल्टीटास्किंग के लिए यह एक अच्छा विकल्प माना जा सकता है.

Lenovo LOQ Ryzen 5 RTX 3050
लेनेवो LOQ सीरीज ने कम समय में गेमर्स के बीच अच्छी पहचान बनाई है. इस मॉडल में Ryzen 5 7235HS प्रोसेसर और RTX 3050 GPU दिया गया है. बेहतर कूलिंग, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस इसकी सबसे बड़ी खासियत है.

  • Gaming Laptop खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
    गेमिंग लैपटॉप लेते समय सिर्फ GPU ही नहीं, बल्कि प्रोसेसर, RAM, SSD स्टोरेज और डिस्प्ले रिफ्रेश रेट पर भी ध्यान देना चाहिए.
  • कम से कम 16GB RAM, 512GB SSD और 144Hz डिस्प्ले वाला मॉडल चुनना बेहतर रहेगा. साथ ही, अच्छी कूलिंग वाला लैपटॉप लंबे समय तक बेहतर परफॉर्मेंस देता है.
  • अगर आपका मुख्य फोकस गेमिंग है तो आसुस गेमिंग V16 RTX 4050 सबसे अच्छा ऑप्शन है. वहीं, HP Victus और Lenovo LOQ उन लोगों के लिए बेहतर हैं जो गेमिंग के साथ पढ़ाई और ऑफिस का काम भी करते हैं. सही लैपटॉप चुनकर आप कई सालों तक शानदार गेमिंग और प्रोडक्टिविटी का मजा ले सकते हैं.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img