रेडमी का नया धमाका! 7540mAh बैटरी वाले Turbo 5 ने की भारत में एंट्री, AnTuTu पर 23 लाख से ज्यादा स्कोर


Powered by :

Last Updated:

Redmi Turbo 5 भारत में लॉन्च हो गया है, इस फोन में 7540mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर और 50MP कैमरा दिया गया है. जानिए कीमत, फीचर्स और सेल की पूरी जानकारी.

ख़बरें फटाफट

रेडमी का नया धमाका! 7540mAh बैटरी वाले Turbo 5 की भारत में एंट्री, जानें कीमतZoom

100W फास्ट चार्जिंग और 50MP कैमरा, Redmi Turbo 5 में क्या है खास?

रेडमी ने भारतीय बाजार में अपना पहला टर्बो सीरीज स्मार्टफोन रेडमी टर्बो 5 लॉन्च कर दिया है. ये फोन बड़ी बैटरी, पावरफुल प्रोसेसर और फ्लैगशिप लेवल फीचर्स के साथ आता है. कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन गेमिंग, मल्टीटास्किंग और लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए शानदार विकल्प साबित हो सकता है.

रेडमी टर्बो 5 में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. डिस्प्ले 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकती है. स्क्रीन की सिक्योरिटी के लिए Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन भी दिया गया है.

परफॉर्मेंस के लिए फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 8500 Ultra प्रोसेसर मिलता है. इसके साथ LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है, जो तेज स्पीड और स्मूद एक्सपीरिएंस सुनिश्चित करती है. कंपनी के मुताबिक, फोन ने AnTuTu बेंचमार्क पर 23 लाख से ज्यादा स्कोर हासिल किया है. हीटिंग को कंट्रोल करने के लिए इसमें 3D Ice-लूप कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है.

कैमरा भी कमाल का है
फोटोग्राफी की बात करें तो रेडमी Turbo 5 में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है. इसमें 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX882 प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ दिया गया है. इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मौजूद है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है. ये डिवाइस 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है.

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7540mAh की बड़ी बैटरी है, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. इससे यूजर्स को लंबे समय तक बैटरी बैकअप मिल सकता है.

रेडमी Turbo 5 एंड्रॉयड 16 आधारित HyperOS 3 पर चलता है और कंपनी इसमें 4 साल के Android अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा कर रही है.

कितनी है नए फोन की कीमत
भारत में रेडमी Turbo 5 की शुरुआती कीमत 37,999 रुपये रखी गई है. ये स्मार्टफोन Asphalt Black, Nitro Blue और Turbo White रंगों में उपलब्ध होगा. इसकी बिक्री 19 जून से अमेज़न और दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर शुरू होगी.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img