नए OnePlus ईयरबड्स की पहली झलक, अमेज़न पर लाइव हुआ पेज, मिलेगा शानदार डिजाइन और दमदार साउंड


Powered by :

Last Updated:

OnePlus Nord Buds 4 जल्द भारत में लॉन्च होने वाले हैं. कंपनी ने डिजाइन और उपलब्धता की पुष्टि कर दी है. जानिए नए TWS ईयरबड्स में क्या खास मिलेगा और कब शुरू होगी बिक्री.

नए OnePlus ईयरबड्स की पहली झलक, अमेज़न पर लाइव हुआ पेज, मिलेगा शानदार डिजाइनZoom

OnePlus ला रहा है नए बजट TWS, डिजाइन देखकर बढ़ेगी खरीदने की इच्छा

वनप्लस ने अपने नए वायरलेस ईयरबड्स वनप्लस नॉर्ड बड्स 4 के भारत लॉन्च कंफर्म कर दिया है. कंपनी ने सोशल मीडिया पर जानकारी शेयर करते हुए बताया कि यह नया TWS (ट्रू वायरलेस स्टीरियो) जल्द भारतीय बाजार में दस्तक देगा. लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इसके डिजाइन की झलक भी दिखा दी है, जिससे ऑडियो पसंद करने वाले यूजर्स के बीच उत्साह बढ़ गया है.

वनप्लस नॉर्ड बड्स 4, कंपनी के ऑडियो पोर्टफोलियो में वनप्लस नॉर्ड बड्स 4 प्रो के साथ शामिल होगा. खास बात यह है कि नए ईयरबड्स का डिजाइन काफी हद तक प्रो मॉडल जैसा नजर आता है. इसमें इन-ईयर डिजाइन दिया गया है, जिसके साथ सिलिकॉन ईयर टिप्स मिलते हैं. इससे बेहतर फिटिंग और लंबे समय तक आरामदायक इस्तेमाल का एक्सपीरिएंस मिलने की उम्मीद है.

क्या होने वाला है खास
कंपनी के जारी टीजर के मुताबिक, वनप्लस नॉर्ड बड्स 4 को कम से कम एक टीएल (Teal) कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा. ईयरबड्स में छोटा स्टेम डिजाइन देखने को मिलता है, जो इन्हें मॉडर्न लुक देता है. इसके अलावा इनमें जेस्चर कंट्रोल के लिए टच एरिया भी दिया जा सकता है, जिससे यूजर्स आसानी से म्यूजिक कंट्रोल और कॉल मैनेज कर सकेंगे.

चार्जिंग के लिए वनप्लस नॉर्ड बड्स 4 के साथ पेबल-शेप  वाला चार्जिंग केस मिलेगा. अमेज़न पर इसकी माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है, जिससे पुष्टि होती है कि लॉन्च के बाद इसकी बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए की जाएगी.

हालांकि कंपनी ने अभी तक इसके स्पेसिफिकेशन्स और कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि ये मॉडल किफायती कीमत में शानदार साउंड क्वालिटी, बेहतर बैटरी लाइफ और नॉइज कंट्रोल जैसे फीचर्स के साथ आएगा.

अगर आप नए वायरलेस ईयरबड्स खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो वनप्लस नॉर्ड बड्स 4 आपके लिए एक दिलचस्प ऑप्शन साबित हो सकता है. लॉन्च के करीब आने के साथ इसके फीचर्स और कीमत से जुड़ी ज्यादा जानकारी भी सामने आ सकती है.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link

Nemish Agrawal
Nemish Agrawalhttps://tv1indianews.in
Tv Journalist • Editor • Writer Digital Creator • Photographer Travel Vlogger • Web-App Developer IT Cell • Social Worker

Latest articles

spot_imgspot_img

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_imgspot_img